'1 घंटे में 1 Cr. सेल' वाले Startup ने जुटाए ₹1.9 करोड़, Shark Tank से लौटे थे खाली हाथ, 120 Cr. हुआ वैल्युएशन

Shark Tank India-4 में आ चुके स्टार्टअप बीस्टलाइफ (BeastLife) ने हाल ही में 1.9 करोड़ रुपये की फंडिंग उठाई है. इस स्टार्टअप (Startup) की शुरुआत लोकप्रिय फिटनेस इनफ्लुएंसर और आंत्रप्रेन्योर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) ने की है.
'1 घंटे में 1 Cr. सेल' वाले Startup ने जुटाए ₹1.9 करोड़, Shark Tank से लौटे थे खाली हाथ, 120 Cr. हुआ वैल्युएशन

Shark Tank India-4 में आ चुके स्टार्टअप बीस्टलाइफ (BeastLife) ने हाल ही में 1.9 करोड़ रुपये की फंडिंग उठाई है. इस स्टार्टअप (Startup) की शुरुआत लोकप्रिय फिटनेस इनफ्लुएंसर और आंत्रप्रेन्योर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) ने की है. बता दें कि इस स्टार्टअप ने अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च करने के महज एक घंटे में ही 1 करोड़ रुपये की सेल कर ली थी.

यह फंडिंग (Startup Funding) लोकप्रिय क्रिकेटर Rinku Singh ने की है, जिसके बाद कंपनी का वैल्युएशन 120 करोड़ रुपये (Valuation) हो गया है. फंडिंग से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलिया बढ़ाने के लिए करेगी. साथ ही इस फंडिंग का कुछ हिस्सा रिसर्च और डेवलपमेंट में भी खर्च होगा. इतना ही नहीं, कंपनी इस फंडिंग से अपने बिजनेस को भी बढ़ाएगी.

2023 में हुआ था शुरू

Add Zee Business as a Preferred Source

गुरुग्राम के गौरव तनेजा ने 2023 में BeastLife की शुरुआत की थी. उनके साथ इस कंपनी में राज गुप्ता भी को-फाउंडर हैं. कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट 10 मई 2024 को लॉन्च किया. कंपनी ने महज एक साल में ही 50 करोड़ रुपये जीएमवी करने का दावा किया है. कंपनी की मानें तो ये EBITDA पॉजिटिव है. अभी कंपनी का एआरआर यानी एनुअल रिकरिंग रेवेन्यू प्रोजेक्शन करीब 80 करोड़ रुपये है. बता दें कि कंपनी ने परफॉर्मेंस मार्केटिंग पर होने वाले खर्च को 15 फीसदी पर कैप किया हुआ है, ताकि जरूरत से ज्यादा खर्च ना हो.

क्या बोले रिंकू सिंह?

बीस्टलाइफ में निवेश के साथ ही रिंकू सिंह ने तेजी से बढ़ रहे वेलनेस मार्केट में कदम रख दिया है. रिंकू कहते हैं- बीस्टलाइफ सिर्फ सप्लिमेंट नहीं, बल्कि उससे भी कुछ बड़ा है. इसमें टॉप क्वालिटी इनग्रेडिएंट से शानदार प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. ब्रांड का विजन है कि इसे वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन ब्रांड बनाना है, जिसमें मैं भी भरोसा करता हूं और कंपनी को सपोर्ट करता हूं.

1 घंटे में 1 करोड़ की सेल

गौरव बताते हैं कि 10 मई 2024 को प्रोडक्ट लॉन्च करते ही पहले एक घंटे में ही 1 करोड़ रुपये की सेल हो गई. ये सुनते ही शार्क टैंक जज विनीता सिंह बोलीं- '1 करोड़ तो आप 1 घंटे में कमा लेते हो, यहां क्या कर रहे हैं.' को-फाउंडर राज ने बताया कि वह पहले से ही अपने प्रोडक्ट्स के लिए मार्केटिंग कर रहे थे, जिसके चलते ये मुमकिन हुआ. शुरुआत में पासवर्ड प्रोटेक्टेड वेबसाइट का लिंक उन्होंने 30 हजार नंबरों पर भेजा और 1 घंटे में ही 1 करोड़ के ऑर्डर आ गए.

शार्क टैंक में नहीं मिली थी फंडिंग

अपने स्टार्टअप के लिए गौरव तनेजा ने 1 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये की फंडिंग मांगी थी. यानी उन्होंने अपने स्टार्टअप का वैल्युएशन करीब 100 करोड़ रुपये रखा था. हालांकि, किसी भी फाउंडर ने इसमें निवेश नहीं किया. अनुपम ने तो यहां तक कह दिया कि आप कई बिजनेस चला रहे हैं और उनके बारे में कुछ नहीं बता रहे हो. वहीं विनीता ने कहा कि आप सिर्फ मार्केटिंग के लिए यहां आए हो, ना तो आपको मेरे 1 करोड़ रुपये की जरूरत है ना ही वैल्यू है. बैकस्टेज गौरव तनेजा ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से ज्यादा कोई इनफ्लुएंसर भी कमा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6