Shark Tank India 5: बस 4 घंटे में बनेगा घर, फोल्ड कर रख लें ट्रक में, कुणाल बोले- 'इसका IPO आएगा', दे डाले ₹2 करोड़

Shark Tank India 5 में आए Uprear Build ने दावा किया कि वह 4 घंटे में पूरी तरह तैयार घर बना सकता है. सूरत के श्रीकांत शाह द्वारा शुरू किया गया यह मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन स्टार्टअप फैक्ट्री-मेड फोल्डेबल घर बनाता है. 30 करोड़ की नेट सेल कर चुकी कंपनी में Kunal Bahl ने निवेश किया.
Shark Tank India 5: बस 4 घंटे में बनेगा घर, फोल्ड कर रख लें ट्रक में, कुणाल बोले- 'इसका IPO आएगा', दे डाले ₹2 करोड़

Shark Tank India 5: घर बनाना एक-दो दिन या हफ्ते भर का काम नहीं, बल्कि कई महीनों का वक्त लगता है. अब सोचिए अगर कोई कहे कि वह एक ही दिन में आपका घर बनाकर रेडी कर देगा तो शायद आपको यकीन ही ना हो. शार्क टैंक में एक ऐसा स्टार्टअप आया, जिसने इससे भी बड़ा दावा किया. कुणाल तो फाउंडर की बातें सुनकर इतना इंप्रेस हो गए कि बोल पड़े- 'मैं देख पा रहा हूं कि 5-8 साल में ये कंपनी पब्लिक जाएगी, आप घंटी बजाओगे NSE में जाकर.'

फाउंडर ने आते ही अपनी पिच की शुरुआत में ही कहा- 'हम 4 घंटों में ही एक फुली असेंबल्ड घर असेंबल कर सकते हैं.' यह सुनते ही जज थोड़ा तो हैरान हो गए. उन्होंने कहा कि हमारे होते हुए ट्रैडिशनल तरीकों से घर बनाने की झंझट की कोई जगह नहीं. इस स्टार्टअप का नाम है Uprear Build, जिसकी शुरुआत अक्टूबर 2022 में सूरत के श्रीकांत शाह ने की है. फाउंडर का दावा है कि यह प्रीमियम मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन कंपनी है. उन्होंने बताया कि जैसे फैक्ट्रियों में गाड़ियां बनती हैं, वैसे ही यह स्टार्टअप सेमी ऑटोमेटिक मशीन लाइन से घर बनाते हैं.

फोल्ड हो जाते हैं ये घर, ट्रक से भेज दो कहीं भी

Add Zee Business as a Preferred Source

दिलचस्प ये है कि इन घरों को फोल्ड कर के ट्रक से कहीं भी भेजा जा सकता है. वहीं साइट पर उन्हें चंद घंटों में असेंबल या इंस्टॉल कर दिया जाता है, जैसे कोई जादू हो. ये सारे स्ट्रक्चर ऑल बिल्डिंग कोड कंप्लायंट होते हैं और स्पेशल स्टील से बनते हैं जो उसे काफी हल्का और बेहद मजबूत बनाते हैं. यह स्टार्टअप प्राइवेट रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट से लेकर हेल्थकेयर और आंगनबाड़ी सेंटर तक बनाते हैं. पिछले 3 सालों में कंपनी ने 30 करोड़ रुपये की नेट सेल की है.

1 घंटे में बना दिया घर

फाउंडर ने तमाम जजों को स्टूडियो के बाहर ले जाकर 330 स्क्वायर फुट का एक घर भी दिखाया, जो उन्होंने चंद घंटों में बनाया होगा. इसे उन्होंने सिर्फ 1 घंटे में बनाकर रेडी कर दिया. सभी जजों ने उसमें घूमकर भी देखा और बिल्ड क्वालिटी की तारीफ भी की. इसे गैल्वनाइज्ड स्टील और एल्युमिनिमय का स्पेशल मिक्स होता है.

कहां से की है पढ़ाई?

श्रीकांत ने सूरत के सेंट जेवियर्स से स्कूलिंग की है. उसके बाद उन्होंने अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री हासिल की है. उसके बाद वह अमेरिका की Purdue University गए और वहां से मास्टर्स (सिविल इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की. उसके बाद एक कंपनी में काम किया, जो इसी तरह का काम करती है.

ट्रैडिशनल घर से होता है 15 फीसदी महंगा

ट्रैडिशनल घर के मुकाबले यह 15 फीसदी महंगा होता है. हालांकि, उससे बहुत हल्का होता है और बहुत जल्दी बन जाता है. इन घरों की करीब 30 साल की लाइफ होती है, वहीं ट्रैडिशनल घरों की लाइफ करीब 40 साल होती है. अभी सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी सेंटर बनाने में इस्तेमाल हो रहे. करीब 70 फीसदी कमाई अभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से आंगनबाड़ी सेंटर बनाकर ही आती है.

कितनी कमाई करता है ये स्टार्टअप?

वित्त वर्ष 2022-23 में इस स्टार्टअप ने 1.5 करोड़ रुपये की सेल की. वहीं 2023-24 में कंपनी की सेल बढ़कर 5.2 करोड़ रुपये हो गई. अगले साल यह सेल 6.2 करोड़ रुपये हो गई. वहीं अब 2025-26 में कंपनी 25 करोड़ रुपये तक की सेल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. अभी कंपनी प्रॉफिटेबल है.

कितनी फंडिंग मांगी, कितनी मिली?

फाउंडर ने 2.5 फीसदी इक्विटी के बदले 2 करोड़ रुपये की फंडिंग मांगी. यह फंडिंग उस बड़े फंडिंग राउंड का हिस्सा है, जिसके तहत श्रीकांत कुल 9 करोड़ रुपये जुटाने वाले हैं. अमन, कनिका और मोहित तो इस डील से बाहर हो गए, लेकिन अनुपम और कुणाल ने ऑफर दिए. काफी नेगोसिएशन के बाद फाउंडर ने कुणाल बहल का ऑफर स्वीकार किया. बता दें कि कुणाल ने 2 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये दिए और 1 करोड़ रुपये 3 साल के लिए 10 फीसदी ब्याज दर पर कर्ज के रूप में दे दिए.

Conclusion

Uprear Build ने Shark Tank India 5 में सिर्फ एक पिच नहीं दी, बल्कि कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के फ्यूचर की झलक दिखाई. तेज निर्माण, फैक्ट्री-मेड क्वालिटी और सरकारी प्रोजेक्ट्स से आती कमाई ने इसे एक स्केलेबल और प्रॉफिटेबल स्टार्टअप बना दिया है. Kunal Bahl का निवेश इस बात का संकेत है कि मॉड्यूलर हाउसिंग भारत में बड़ा गेम-चेंजर बन सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Uprear Build क्या करता है?

यह स्टार्टअप फैक्ट्री-मेड मॉड्यूलर घर बनाता है, जो कुछ घंटों में साइट पर असेंबल हो जाते हैं.

Q2. क्या ये घर मजबूत और सुरक्षित होते हैं?

हां, ये स्पेशल स्टील से बने होते हैं और सभी बिल्डिंग कोड्स के अनुरूप हैं.

Q3. ट्रैडिशनल घरों से कितने महंगे हैं?

लगभग 15% महंगे, लेकिन समय और लेबर में बड़ी बचत होती है.

Q4. कंपनी की सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है?

करीब 70% रेवेन्यू सरकारी आंगनवाड़ी प्रोजेक्ट्स से आता है.

Q5. Shark Tank India में किसने निवेश किया?

Kunal Bahl ने 1 करोड़ इक्विटी और 1 करोड़ कर्ज के रूप में निवेश किया.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6