जब शार्क्स के सामने आया 'ड्रैगन'! AI से बनाया गजब बिजनेस, बस 4 शब्द दिए और बन गया पूरा गाना, अमन बोले- ‘ये सबकी छुट्टी कर देगा’

Shark Tank India 5 में Soundverse नाम का एक AI म्यूजिक स्टार्टअप आया, जो कुछ शब्दों से पूरा गाना बना देता है- लिरिक्स, म्यूजिक और वॉइस तक. मुंबई और स्टॉकहोम के फाउंडर्स ने लाइव डेमो से शार्क्स को चौंका दिया. तेजी से बढ़ते यूजर्स और रेवेन्यू के साथ कंपनी को नमिता से 5% इक्विटी पर ₹1.35 करोड़ की डील मिली.
जब शार्क्स के सामने आया 'ड्रैगन'! AI से बनाया गजब बिजनेस, बस 4 शब्द दिए और बन गया पूरा गाना, अमन बोले- ‘ये सबकी छुट्टी कर देगा’

Shark Tank India 5: जब से AI आया है, अक्सर ही आपको ये सुनने को मिल जाता होगा कि यह लोगों की नौकरियां खा जाएगा. हाल ही में शार्क टैंक के मंच पर एक ऐसा स्टार्टअप पहुंचा, जिसने एआई की मदद से एक ऐसा प्रोडक्ट बनाया है, जो एक पूरी इंडस्ट्री को बदलने की ताकत रखता है. इस स्टार्टअप का नाम है Soundverse, जिसकी शुरुआत की है मुंबई के सौरभ पटेरिया और स्टॉकहोम (स्वीडन) के ऐश पॉरनॉरी ने. इस कंपनी की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई.

यह स्टार्टअप एआई के जरिए गाने के बोल, उसका म्यूजिक और यहां तक कि गाना गाने का काम यानी आवाज तक दे रहा है. मतलब आप बस इसे 4 लाइनें या 4-5 शब्द दे दीजिए और यह उनकी मदद से आपके लिए बेहतरीन म्यूजिक के साथ शानदार गाना बनाकर दे देगा. ऐसे बहुत से लोग हैं जो गाने बनाना चाहते हैं, लेकिन बना नहीं पाते. किसी को गाना नहीं आता तो कोई इंस्ट्रूमेंट नहीं बजा सकता. अब उनका ये सपना पूरा करेगा ये स्टार्टअप.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

फाउंडर्स का दावा है कि भले ही आप में गाने से जुड़ी कोई टेक्निकल एक्सपर्टीज ना हो, लेकिन आप आसानी से गाने बना सकते हैं और उन्हें आसानी से एडिट भी कर सकते हैं. को-फाउंडर्स ने मंच पर ही सभी जज से एक-एक शब्द लेकर उससे रीयल टाइम में एक गाना बनाकर भी दिखाया. अमन ने ये सुनते ही कहा कि ये तो सबकी छुट्टी कर देगा.

कैसे हुई दोनों को-फाउंडर्स की मुलाकात?

सौरभ का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था. बचपन से ही उन्हें म्यूजिक अच्छा लगता था. 2012 में उन्होंने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्हें स्टॉकहोम में स्पॉटिफाई में जॉब मिल गई, जहां वह म्यूजिक क्रिएशन डिपार्टमेंट में काम करने लगे. वहां पर मई 2024 में उनकी मुलाकात ऐश से हुई, जो स्वीडन में एक पब्लिक फिगर हैं.

जब शार्क्स का सामना हुआ ड्रैगन से!

ऐश ने कई ब्रांड भी बनाए हैं और वह स्वीडिश आइडल में जज भी रह चुके हैं. ड्रैगन डेन स्वीडन में जूरी मेंबर्स में भी शामिल हो चुके हैं. ये जानते ही अनुपम बोले- 'ये दुनिया में पहली बार हो रहा है कि एक ड्रैगन, शार्क्स के सामने पिच कर रहा है.'

क्या है कंपनी का रेवेन्यू?

इस स्टार्टअप को अभी तक करीब 25 लाख लोग इस्तेमाल कर चुके हैं. करीब 1.70 लाख एक्विट मंथली यूजर्स हैं. इनमें से 1750 ऐसे ग्राहक हैं, जो पेड प्लान ले चुके हैं. जून 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 5.5 लाख रुपये था, जो अगले महीने बढ़कर 8.5 लाख रुपये हो गया. अगस्त 2025 में यह 9.5 लाख रुपये हो गया और सितंबर में यह कमाई 11 लाख रुपये हो गई. अक्टूबर में उनकी कमाई 13.5 लाख रुपये पर पहुंच गई और नवंबर 2025 में उनकी 86 लाख रुपये की कमाई हुई. दिसंबर में कंपनी का रेवेन्यू करीब 22 लाख रुपये रह सकता है. कंपनी का मानना है कि अगले 3 साल में कंपनी का बिजनेस 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

कितनी मांगी फंडिंग, कितनी मिली?

अपने स्टार्टअप के लिए को-फाउंडर्स ने अपने बिजनेस की 1.5 फीसदी इक्विटी के बदले 1.35 करोड़ रुपये की फंडिंग मांगी. बता दें कि यह कंपनी अभी तक पूरी तरह बूटस्ट्रैप्ड है. अनुपम, कुणाल, अमन और शैली मेहरोत्रा ने इसमें निवेश नहीं किया. हालांकि, नमिता ने 5 फीसदी इक्विटी के बदले 1.35 करोड़ रुपये का ऑफर दिया. को-फाउंडर्स ने बिना किसी काउंटर के तुरंत ही उस ऑफर को स्वीकार कर लिया.

Conclusion

Soundverse ने दिखा दिया कि AI सिर्फ टेक टूल नहीं, बल्कि क्रिएटिव इंडस्ट्री का गेम-चेंजर बन सकता है. कुछ शब्दों से पूरा गाना बनाना म्यूजिक क्रिएशन को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है. सही ग्रोथ और विजन के साथ यह स्टार्टअप म्यूजिक इंडस्ट्री का भविष्य बदल सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Soundverse स्टार्टअप क्या करता है?

A. यह AI की मदद से लिरिक्स, म्यूजिक और वॉइस के साथ पूरा गाना बना देता है.

Q2 Soundverse की शुरुआत कब हुई थी?

A. इस स्टार्टअप की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी.

Q3 क्या इस स्टार्टअप को Shark Tank में फंडिंग मिली?

A. हां, नमिता ने 5% इक्विटी के बदले ₹1.35 करोड़ का निवेश किया.

Q4 कंपनी के यूजर्स कितने हैं?

A. करीब 25 लाख लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर चुके हैं और 1.70 लाख एक्टिव मंथली यूजर्स हैं.

Q5 क्या AI म्यूजिक इंडस्ट्री को बदल सकता है?

A. हां, AI म्यूजिक क्रिएशन को आसान बनाकर इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है, खासकर नए क्रिएटर्स के लिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6