Shark Tank India 5: मूंगफली का निकाल दिया तेल और बदल दिया खेल, कोई बोला क्या कर रहे हो, किसी ने कहा गजब कर दिया!

Shark Tank India Season 5 में MY PB नाम का स्टार्टअप चर्चा में रहा, जो पीनट बटर को पाउडर फॉर्म में बनाता है. गुजरात के पूजन काछड़िया ने इस हाई-प्रोटीन, लो-फैट प्रोडक्ट से शार्क्स को चौंकाया. जहां कुछ शार्क्स ने सवाल उठाए, वहीं तीन शार्क्स ने 70 लाख रुपये का निवेश किया.
Shark Tank India 5: मूंगफली का निकाल दिया तेल और बदल दिया खेल, कोई बोला क्या कर रहे हो, किसी ने कहा गजब कर दिया!

शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन (Shark Tank India 5) में एक ऐसा स्टार्टअप (Startup) आया, जिसके बिजनेस आइडिया को देखकर किसी ने कहा ये तुम क्या कर रहे हो तो किसी ने फाउंडर की तारीफ की. ये स्टार्टअप है MY PB, जो पीनट बटर को पाउडर फॉर्म में बनाता है. इसकी शुरुआत 2023 में गुजरात के अमरेली के रहने वाले पूजन जयंतिभाई काछड़िया ने की, जिनका दावा था कि पीनट बटर की एक सर्विंग में करीब 200 ग्राम कैलोरी होती हैं. वहीं आर्टीफीशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, वो अलग.

पूजन ने पीनट बटर से सारे फैट निकाल दिए और उससे एक हाई प्रोटीन पाउडर बना दिया. इस पाउडर को आपको थोड़े से पानी के साथ मिक्स करना है. महज 7 सेकेंड में आपका हाई प्रोटीन पीनट बटर तैयार हो जाता है. इसकी सभी शार्क ने तारीफ की. फाउंडर का दावा है कि इस पीनट बटर में रेगुलर पीनट बटर से 3 गुना कम कैलोरी, 85 फीसदी तक फैट कम हैं और दोगुना तक ज्यादा प्रोटीन हैं. अपने पाउडर पीनट बटर की तारीफ करते हुए फाउंडर ने कहा- शेक इट, बेक इट, स्प्रैड इट.

कैसे बनता है पीनट बटर पाउडर?

Add Zee Business as a Preferred Source

डीफैटेड टेक्नोलॉजी के जरिए पीनट बटर से फैट निकाली जाती है. यह पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले तो फाउंडर अपने आस-पास के इलाकों से कच्ची मूंगफली लेते हैं. उसके बाद उसे हल्का रोस्ट किया जाता है. अगले स्टेप में उसमें से लाल स्किन और ओवर रोस्ट पीनट निकालते हैं. इसके बाद उसे कोल्ड प्रेस किया जाता है, ताकि उसका न्यूट्रिशन कम ना हो.

विराज बोले- 'क्यों कर रहे हो यार, गलत जा रहे हो'

भले ही तमाम शार्क इस स्टार्टअप की तारीफ कर रहे थे, लेकिन विराज बहल ने कहा- क्यों कर रहे हो यार ये, आप बहुत गलत जा रहे हो. रेगुलर पीनट बटर से आप हेल्दी फैट हटा रहे हैं, हेल्दी फैट शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. फाउंडर ने बताया कि वह तेल किसी दूसरी कंपनी को बेच दे रहे हो और लोगों को सूखा माल बेच रहे हो. विराज को जवाब देते हुए फाउंडर ने कहा कि देश में गुड फैट की कमी नहीं है, लेकिन प्रोटीन की कमी है, जो इससे पूरी होती है.

कैसे हुई बिजनेस की शुरुआत?

पूजन ने 2018 में अपना ग्रेजुएशन खत्म किया बीएसएसी कैमिस्ट्री में और सोचा कि कुछ बिजनेस करते हैं. घर की फाइनेंशियल हालात अच्छी नहीं थी, तो 3 साल तक सिविल एग्जाम की तैयारी की. इस बीच में घर की फाइनेंशियल हालात ठीक हो गई, लेकिन फिर कोरोना आ गया और लॉकडाउन लग गया. उस वक्त पूजन के बड़े भाई ने उन्हें बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित किया. फिर साथ रहकर अमरेली में बिजनेस करने की सोची. साथ ही तय किया कि वहीं के किसी एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट से बिजनेस करेंगे.

अमेरिका से मंगवाया पीनट बटर पाउडर और..

ऐसे में पूजन के सामने दो विकल्प थे- पहला कॉटन और दूसरा मूंगफली. फिर पूजन ने सारे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मूंगफली से बनी चीजों के प्रोडक्ट सर्च किए. एक दिन वह अमेरिका के अमेजन पर गए और वहां देखा कि बेस्ट सेलर पीनट बटर पाउडर फॉर्म में था. उसे उन्होंने मंगाया और पूरा खा गए.

2 करोड़ रुपये तक पहुंची सेल!

अगस्त 2023 से बिजनेस शुरू किया. 2023-24 में कंपनी ने 5.5 लाख रुपये की सेल्स की. उसके अगले साल 2024-25 में कंपनी ने 81 लाख रुपये की सेल्स की. वहीं मौजूदा साल में सितंबर तक ही कंपनी 60 लाख रुपये की सेल कर चुकी है, जो पूरे साल में 2 करोड़ रुपये तक जाएगी. पिछले 4 महीनों से कंपनी करीब 8 फीसदी का मुनाफा बना रही है. हालांकि, बाजार के रेगुलर पीनट बटर की तुलना में यह करीब दोगुना महंगा है. कंपनी की आधी सेल अमेजन से और करीब आधी सेल वेबसाइट से आ रही है.

मिली 70 लाख की फंडिंग, हुई 3 शार्क डील

इस बिजनेस में अभी तक पूजन ने करीब 1 करोड़ रुपये की पूंजी लगाई है. फाउंडर का सपना था कि वह शार्क टैंक में अपनी पहली फंडिंग लें और उसके बाद अपने प्रोडक्ट को ना सिर्फ देश बल्कि विदेश तक फैलाएं. फाउंडर ने अपने स्टार्टअप की 10 फीसदी इक्विटी के बदले 70 लाख रुपये की फंडिंग मांगी. विराज और कुणाल बहल ने इस स्टार्टअप में निवेश नहीं किया. हालांकि, विनीता, नमिता और वरुण ने 15 फीसदी इक्विटी के बदले 70 लाख रुपये की फंडिंग दी.

Conclusion

MY PB की कहानी दिखाती है कि नया आइडिया हमेशा सबको पसंद आए, यह जरूरी नहीं, लेकिन अगर प्रोडक्ट किसी असली समस्या को हल करता है तो रास्ता बन ही जाता है. जहां कुछ शार्क्स को हेल्दी फैट हटाने पर आपत्ति थी, वहीं बाकी शार्क्स ने भारत में प्रोटीन की कमी को बड़ा अवसर माना. 3 शार्क्स की डील साबित करती है कि MY PB फिटनेस और न्यूट्रिशन मार्केट में अपनी जगह बना सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MY PB क्या बनाता है?

MY PB पीनट बटर को पाउडर फॉर्म में बनाता है, जिसे पानी मिलाकर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है.

Q2. पाउडर पीनट बटर में क्या खास है?

इसमें रेगुलर पीनट बटर से कम कैलोरी, 85% तक कम फैट और ज्यादा प्रोटीन होता है.

Q3. MY PB की शुरुआत कब हुई?

इस स्टार्टअप की शुरुआत अगस्त 2023 में गुजरात के अमरेली से हुई.

Q4. शार्क टैंक में कितनी फंडिंग मिली?

MY PB को 15% इक्विटी के बदले 70 लाख रुपये की फंडिंग मिली.

Q5. MY PB की बिक्री कितनी है?

मौजूदा साल में कंपनी की सेल 2 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है और यह मुनाफे में भी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6