&format=webp&quality=medium)
Shark Tank India 5: शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन में राजस्थान के कोटा से एक स्टार्टअप आया, जिसके फाउंडर की उम्र महज 26 साल थी. इस छोटी सी उम्र में फाउंडर का जज्बा और मार्केटिंग का तरीका तमाम जज को इतना अच्छा लगा कि हर कोई पैसे लगाने के लिए तैयार हो गया. इस फाउंडर का नाम है यश कालरा, जिन्होंने ओट्स के फायदों को साथ मिलाते हुए Goat Life की शुरुआत की. इस स्टार्टअप का ऑफिस गुरुग्राम में है.
उन्होंने आते ही सबसे पहले अपने प्रोडक्ट्स की टेस्टिंग एक गेम Never Have I Ever से की. सभी फाउंडर्स को उनके प्रोडक्ट काफी अच्छे लगे. भारत में हेल्दी ईटिंग तभी मुमकिन है, जब वह सिंपल, सस्टेनेबल और टेस्टी हो. यह प्रोटीन ओट्स सिर्फ 30 सेकेंड में बन जाते हैं, जिसमें 10-20 ग्राम प्रोटीन और फाइबर्स समेत कई तरह के फ्लेवर मिलते हैं. ये ओट मील्स 6 फ्लेवर में आते हैं. कंपनी की इनहाउस मैन्युफैक्चरिंग कोटा में है.
यश कालरा ने इससे पहले एक और स्टार्टअप शुरू किया था, जिसका नाम था Wisegg. इसमें 10 एग वाइट को नेचुरल फ्रूट पल्प के साथ इनफ्यूज किया था. उसे आप सिर्फ ओपन कर के पी सकते थे, जिससे आपको 10 अंडो का प्रोटीन मिलता और टेस्ट भी बहुत शानदार था. हालांकि, उसकी शेल्फ लाइफ नेचुरल तरीके से नहीं बढ़ा पाए, इसलिए उस कंपनी को ज्यादा नहीं चला पाए.
ये भी पढ़ें- Shark Tank India 5: Credit Card वालों को स्मार्ट बना रहा ये Startup, कर दे रहा Travel से लेकर Hotel तक सब Free!
Goat Life की शुरुआत 11 जुलाई 2023 में हुई. इसे 5 लाख रुपये लगाकर शुरू किया गया. इसमें 2 लाख रुपये राजस्थान सरकार की तरफ से मिले, जबकि बचे हुए 3 लाख रुपये यश कालरा की खुद की सेविंग के पैसे थे. पहले स्टार्टअप का नाम Go Oat रखा था, लेकिन ऐसा लगा कि इससे सिर्फ ओट्स का स्टार्टअप लगेगा और फ्यूचर में और प्रोडक्ट्स में जाने में दिक्कत होगी, इसलिए नाम बदल दिया.
इस स्टार्टअप का टारगेट 18-35 साल की जनता है, यानी लेट मिलेनियल्स और जेन जी. ये लोग हेल्दी अल्टरनेटिव ढूंढ रहे हैं और हेल्दी खाना चाह रहे हैं, जिनके लिए ये सारे प्रोडक्ट लॉन्च हुए हैं. शुरुआती सेल का एक बड़ा हिस्सा ऑफलाइन सेल से आए. फाउंडर की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी से शार्क बहुत इंप्रेस हुए.
इस स्टार्टअप ने वित्त वर्ष 2023-24 में 11 लाख रुपये की सेल की. वहीं 2024-25 में कंपनी ने 25 लाख रुपये कमाए. 2025-26 में अक्टूबर महीने तक कंपनी की सेल 2 करोड़ से ऊपर हो चुकी है. वहीं इस पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का टारगेट 5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का है. करीब 70 फीसदी सेल खुद की वेबसाइट से होती है, लगभग 10-10 फीसदी सेल अमेजन और ब्लिंकइट से होती है.
ये भी पढ़ें- Shark Tank India 5: स्पेस के पास खड़ा रहेगा ये Drone, पलक झपकते दुश्मन को करेगा नेस्तनाबूत, नहीं पकड़ पाएगा रडार!
इस स्टार्टअप ने पहली फंडिंग उठाई थी मार्च 2025 में, जो 1.1 करोड़ रुपये की थी. दूसरी फंडिंग कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 1.6 करोड़ रुपये की उठाई. शार्क टैंक इंडिया पर फाउंडर ने 1 फीसदी के बदले 36 लाख रुपये मांगे.
सबसे पहले रितेश ने 3 फीसदी के पहले 60 लाख रुपये ऑफर किए. वहीं अनुपम और अमन ने अलग-अलग 5 फीसदी के बदले 1 करोड़ रुपये का ऑफर दिया. अमित जैन ने 5 फीसदी के बदले 1 करोड़ और 1.8 फीसदी के बदले 36 लाख रुपये का ऑफर दिया. वहीं नमिता ने 1.8 फीसदी इक्विटी के बदले 36 लाख का ऑफर दिया.
ये भी पढ़ें- Shark Tank India 5: फाउंडर्स के लिए खड़े हो गए अमन, कहने लगे थैंक्यू, बिजनेस जाना तो पैसे लगाने को टूट पड़े जज
बाद में अनुपम ने 4 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ का ऑफर दे दिया. इसके बाद अमन, रितेश और अमित जैन ने भी अनुपम मित्तल के ऑफर को मैच कर दिया. हालांकि, यश ने काउंटर ऑफर में 5 शार्क डील करनी चाही, लेकिन जज इसके लिए तैयार नहीं हुए. वह सभी को 2-2 फीसदी देकर 3 करोड़ रुपये जुटाना चाह रहे थे. इसके बाद अमित और रितेश ने साथ मिलकर 8 फीसदी के बदले 2 करोड़ रुपये का ऑफर दिया. अनुपम और अमन ने भी मिलकर 8 फीसदी के बदले 2 करोड़ रुपये का ऑफर दिया, जिसे यश ने स्वीकार कर लिया.
Goat Life की कहानी दिखाती है कि सही प्रोडक्ट, स्मार्ट मार्केटिंग और कस्टमर की जरूरत समझने से कम उम्र में भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है. यश कालरा ने सीमित पूंजी में हेल्दी और टेस्टी फूड को मास मार्केट तक पहुंचाया. अमन और अनुपम की डील इस बात का सबूत है कि ब्रांड में लॉन्ग-टर्म पोटेंशियल है.
Goat Life की शुरुआत 11 जुलाई 2023 को 5 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी से हुई.
यह स्टार्टअप 30 सेकेंड में बनने वाले हाई-प्रोटीन ओट मील्स बेचता है, जो 6 फ्लेवर में उपलब्ध हैं.
अक्टूबर 2025 तक कंपनी की बिक्री 2 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है और FY26 का टारगेट 5 करोड़ रुपये है.
अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल ने 8% इक्विटी के बदले 2 करोड़ रुपये निवेश किए.
कंपनी की इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कोटा, राजस्थान में स्थित है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)