Shark Tank India-4: जब मॉडल रह चुकी को-फाउंडर पहुंचीं शो पर, उम्र जान घूमा सबका दिमाग, दी ₹3 करोड़ की Funding

शार्क टैंक इंडिया के चौथे सीजन (Shark Tank India Season 4) में ब्यूटी से जुड़ा एक स्टार्टअप (Startup) आया, जिसका नाम है Beautywise. इस स्टार्टअप का शुरुआत दिल्ली के रहने वाले भाई-बहन श्रेयांस चौहान और अनुषा चौहान ने 2021 में की है.
Shark Tank India-4: जब मॉडल रह चुकी को-फाउंडर पहुंचीं शो पर, उम्र जान घूमा सबका दिमाग, दी ₹3 करोड़ की Funding

शार्क टैंक इंडिया के चौथे सीजन (Shark Tank India Season 4) में ब्यूटी से जुड़ा एक स्टार्टअप (Startup) आया, जिसका नाम है Beautywise. इस स्टार्टअप का शुरुआत दिल्ली के रहने वाले भाई-बहन श्रेयांस चौहान और अनुषा चौहान ने 2021 में की है. यह एक एडवांस सप्लिमेंट ब्रांड है, जो स्किन को खूबसूरत बनाए रखने से जुड़े कई प्रोडक्ट बेचता है. फाउंडर्स दावा करते हैं कि उनके प्रोडक्ट 100 फीसदी सुरक्षित हैं.

यह स्टार्टअप एडवांस मरीन कोलेजन, स्किन ब्रिलिएंस और हेयर रेस्क्यू समेत कई तरह के प्रोडक्ट बेचता है. कंपनी का कहना है कि उनका सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है स्किन ब्रिलिएंस. अभी तक यह स्टार्टअप 1 लाख से भी अधिक ग्राहकों तक पहुंच चुका है. इतना ही नहीं 1000 से भी ज्यादा कॉस्मेटोलॉजिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट में इस कंपनी के प्रोडक्ट प्रिसक्राइब किए हैं.

कैसे आया आइडिया?

Add Zee Business as a Preferred Source

इस स्टार्टअप की शुरुआत अनुषा ने अपनी खुद की समस्या को ध्यान में रखते हुए की. वह 2017 तक एक मॉडल थीं और उन्होंने पाया कि समय के साथ-साथ उनकी स्किन पर कुछ दिक्कतें आने लगी थीं. वह देखती थीं कि उनके दोस्त विदेशों से कुछ इनग्रेडिएऐंट लाया करते थे, लेकिन वह भारत में नहीं मिलते थे.

अभी अनुषा की उम्र 40 साल है, लेकिन उनकी खूबसूरती देखते ही विनीता बोल पड़ीं कि वह 18 साल की लड़की जैसी लग रही हैं. वहीं श्रेयांस ने डीपीएस आरकेपुरम से पढ़ाई की है. वहीं सिंबायोसिस पुणे से एमबीए किया है. उन्हें की साल वर्लपूल में काम भी किया है. श्रेयांस की उम्र अभी 35 साल है.

वेट लॉस भी करता है ये

फाउंडर्स ने अपने प्रोडक्ट पर वेट लॉस लिखा है, जिसे देखकर नमिता ने कहा कि आप ऐसा क्लेम नहीं कर सकते हैं. हालांकि, फाउंडर्स ने कहा कि उन्होंने 6 क्लीनिकल ट्रायल किए हैं, जिनमें 60 पार्टिसिपेंट थे और साथ ही उनके पास अपने प्रोडक्ट्स के लिए एक खास टेक्नोलॉजी भी है, जिसका उन्होंने पेटेंट करवाया हुआ है. स्किन ब्रिलिएंस के कैप्सूल लेने के बाद महज 30 दिन में लोगों को रिजल्ट दिखने लग जाते हैं.

तगड़ी कमाई कर रही कंपनी

कंपनी ने अपोलो से शुरू किया था और अब वह कुछ स्किन क्लीनिक्स के जरिए भी अपने प्रोडक्ट बेच रही है. कंपनी ने 2021-22 में 50 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं अगले साल कंपनी की सेल 2.2 करोड़ रुपये रही, जो उसके अगले साल बढ़कर 6.7 करोड़ रुपये हो गई. इस साल कंपनी 14.5 करोड़ रुपये तक कमा सकती है.

अमन ने दी 3 करोड़ की फंडिंग

फरवरी 2024 में कंपनी ने 6 करोड़ रुपये की फंडिंग उठाई थी और बैंक में अभी 2.75 करोड़ रुपये बचे हुए हैं. फाउंडर्स ने अपने स्टार्टअप की 1.5 फीसदी इक्विटी के बदले 1 करोड़ रुपये की फंडिंग मांगी. नमिता और विनीता तो इस डील से आउट हो गईं. वहीं रितेश ने 1 करोड़ के बदले 2.38 फीसदी, अमन ने 1 करोड़ के बदले 3 फीसदी और कुणाल ने 2.15 करोड़ रुपये के बदले 5 फीसदी इक्विटी लेने का ऑफर दिया. फाउंडर्स ने सभी को 3 करोड़ रुपये के बदले 6 फीसदी इक्विटी देने का ऑफर दिया, जिसे अमन ने स्वीकार कर लिया और डील फाइनल हो गई.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6