&format=webp&quality=medium)
शार्क टैंक इंडिया के हर सीजन में जजों के बीच कुछ ना कुछ अनबन जरूर होती है. हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के चौथे सीजन (Shark Tank India Season 4) में रितेश (Ritesh Agarwal) और अनुपम (Anupam Mittal) के बीच भिड़ंत हो गई. अनुपम ने तो रितेश को ये तक कह डाला- 'आप समझ गए कि आपका बाप कौन है.' ये सुनते ही सारे शार्क हैरान हो गए कि उन्होंने क्या बोल दिया.
जब शार्क टैंक इंडिया में सवानी कंपनी फंडिंग लेने आई थी, तो अनुपम उससे काफी नाराज हुए थे. उन्होंने कहा था कि फाउंडर्स को आंकड़े नहीं पता वह सिर्फ मार्केटिंग करने आए थे. सवानी के साथ रितेश अग्रवाल की डील फाइनल हो गई थी, जिस पर अनुपम ने कहा था- 'रितेश के हाथ में ज्यादा खुजली है, पता नहीं क्यों उसने ये डील ले ली'. वहीं रितेश ने कहा कि वह शार्क टैंक इंडिया के इतिहास की सबसे ज्यादा रेवेन्यू वाली कंपनी से डील कर के बेहद खुश हैं. उन्होंने शार्क टैंक की हाइएस्ट रेवेन्यू डील की.
जब शार्क टैंक में स्टार्टअप स्नीकिन ने फंडिंग मांगी थी, तो रितेश ने उनके बिजनेस को डायग्नोस्टिक से तुलना करते हुए देखा. उन्होंने कहा कि पहले डायग्नोस्टिक में अलग-अलग जगह टेस्ट होते थे, लेकिन बाद में एक जगह पर ही टेस्ट होने लगे और सिर्फ कलेक्शन अलग-अलग जगह होने लगे. इससे मार्जिन तेजी से बढ़ गया.
रितेश की बात के बीच में ही अनुपम मित्तल बोल पड़े- 'आप बीमार जूतों की लेबोरेट्री बना रहे हैं.' इस पर रितेश ने कहा- 'अभी हमारे यहां कुछ वृद्धावस्था और बीमार के आस-पास के शार्क भी हैं, हम उन्हें भी लाएंगे.' इस पर अनुपम ने कहा- 'चलो मुझे खुशी है आप ये तो समझ गए आपका बाप कौन है.'