Porter बना भारत का नया Unicorn, जुटाई 1700 करोड़ की बड़ी Funding

भारत के ऑन-डिमांड लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप Porter ने हाल ही में एक बड़ी फंडिंग उठाई है. इसके बाद अब यह स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गया है. कंपनी ने हाल ही में सीरीज F फंडिंग राउंड में 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1700 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है.
Porter बना भारत का नया Unicorn, जुटाई 1700 करोड़ की बड़ी Funding

भारत के ऑन-डिमांड लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप Porter ने हाल ही में एक बड़ी फंडिंग उठाई है. इसके बाद अब यह स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गया है. कंपनी ने हाल ही में सीरीज F फंडिंग राउंड में 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1700 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है. इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Kedaara Capital और Wellington Management ने किया, वहीं मौजूदा निवेशक Vitruvian Partners ने भी हिस्सा लिया.

इस फंडिंग में मुख्य रूप से दो हिस्से हैं. पहला है प्राइमरी कैपिटल (नई पूंजी) और दूसरा सेकेंडरी शेयर सेल्स, जिसमें कुछ मौजूदा निवेशकों ने अपने शेयर बेचे हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपनी वैल्यूएशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब Porter का वैल्युएशन 1.1-1.2 बिलियन डॉलर के बीच पहुंच जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Porter की शुरुआत 2014 में IIT से पढ़े प्रणव गोयल, उत्तम डिग्गा और विकास चौधरी ने की थी. यह स्टार्टअप शहर के अंदर तेज़ और भरोसेमंद सामान ढुलाई की सुविधा देता है, जिसमें ऑन-डिमांड ट्रकिंग, पैकर एंड मूवर्स और एंटरप्राइज लॉजिस्टिक्स जैसी सेवाएं शामिल हैं. Porter का प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अलग-अलग तरह के वाहनों से जोड़ता है, जिससे सामान का ट्रांसपोर्ट आसान और तेज़ हो जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस फंडिंग के साथ Porter 2025 में यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने वाला तीसरा भारतीय स्टार्टअप बन गया है. इससे पहले Netradyne और Juspay इस लिस्ट में आ चुके हैं, जो इसी साल यूनिकॉर्न बने हैं.

Kedaara Capital के पार्टनर अनंत गुप्ता और डायरेक्टर अशुतोष सरदेसाई ने कहा, “Porter ने एक बड़ी और अभी तक कम सेवा पाए मार्केट में टेक्नोलॉजी आधारित हल्का मॉडल तैयार किया है जो भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स सेवाएं देता है. उनकी टीम का अच्छा अनुभव, ग्राहकों और ड्राइवर-पार्टनर्स पर ध्यान और तेजी से काम करने की क्षमता उन्हें आगे ले जा रही है. हम इस सफर में उन्हें पूरा समर्थन देंगे.”

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6