अपना खुद का बिजनेस (Busienss) तो हर कोई शुरू करना चाहता है, लेकिन अधिकतर लोग ऐसा करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाते. दरअसल, कुछ डर (Business Fear) हैं, जिनके चलते इंसान अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाता है. ऐसे एक-दो नहीं बल्कि 6 डर हैं, जो लोगों के पैरों की बेड़ियां बन जाते हैं. आइए जानते हैं इन सभी डर के बारे में और साथ ही ये भी समझते हैं कि कैसे इन पर काबू पा सकते हैं.
1/12अक्सर आपने देखा होगा कि इनोवेटिव आइडिया हमेशा थोड़ा हट कर होते हैं. कोई चाय बेच रहा है तो कोई गोलगप्पे और कुछ लोग तो ठेला लगाने लगते हैं. ऐसे में जब भी कोई शख्स किसी इनोवेटिव आइडिया के साथ बिजनेस करना चाहता है तो उसे सबसे पहला डर यही लगता है कि आखिर लोग क्या कहेंगे?
2/12इस डर से निपटने का सिर्फ एक ही तरीका है कि आप अपना दिल मजबूत बनाएं. जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करें या पीछे खींचने की कोशिश करें, आपको उन्हें नजरअंदाज करना होगा.
3/12कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले जिस बात को लेकर लोग सबसे ज्यादा डरते हैं, वह है बिजनेस के फेल हो जाने का डर. लोगों को लगता है कि अगर वह फेल हो गए तो क्या होगा. इतना ही नहीं, लोग यह भी सोचते हैं कि कुछ साल बिजनेस में गंवाने के बजाय अगर नौकरी करते रहेंगे तो सैलरी थोड़ी-थोड़ी ही सही, लेकिन बढ़ती तो रहेगी.
4/12इस डर से निपटने के लिए आपको बिजनेस शुरू करने से पहले एक मार्केट रिसर्च करने की जरूरत है. इस रिसर्च से आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में मार्केट की प्रतिक्रिया मिल जाएगी. आपके लिए ये जानना आसान हो जाएगा कि आपका बिजनेस चलेगा या नहीं.
5/12जब कभी दिमाग में बिजनेस शुरू करने का आइडिया आता है तो अक्सर लोग एक ही गलती करते हैं और वह पहले से ही चल रहे बिजनेस जैसा कुछ शुरू करना चाहते हैं. इसके बाद उन्हें डर लगने लगता है कि पहले से ही बाजार में इतना सारा कॉम्पटीशन है, ऐसे में उनका बिजनेस कैसे चलेगा.
6/12इस डर से निपटने के लिए आपको एक यूनीक आइडिया के साथ बाजार में उतरना होगा. साथ ही कोशिश करें कि आइडिया इतना शानदार हो, जिसे पेटेंट कराया जा सके और फिर उसे कोई चुरा भी नहीं पाएगा.
7/12अक्सर लोग ये कहते हुए बिजनेस करने से डरते हैं कि उनके पास तो रिसोर्स की ही कमी है. उनके पास ना इतने पैसे हैं, ना ही इतने कॉन्टैक्ट्स हैं, जिनकी मदद से बिजनेस को सफल बनाया जा सके. रिसोर्स होने का डर सबसे कमजोर डर होता है, जिससे आप आसानी से छुटकारा पा सकते हैं.
8/12बिजनेस शुरू करने से पहले रिसोर्स की बिल्कुल चिंता ना करें. ये ना सोचें कि आपके पास पैसों की कमी है या आपके कॉन्टैक्ट्स नहीं हैं. अगर आइडिया में दम होगा तो लोग खुद आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे. आपको सिर्फ एक शानदार बिजनेस प्लान बनाना होगा और फाइनेंसर ढूंढने में थोड़ी मेहनत करनी होगी.
9/12तमाम बिजनेस में ये डर हमेशा ही रहता है कि कहीं लोग ठुकरा ना दें. कहीं ऐसा ना हो जाए कि लोगों को प्रोडक्ट ही पसंद ना आए और लोग सिरे से खारिज कर दें. अगर ऐसा होता है कि बिजनेस में सिर्फ नुकसान ही हाथ लगता है.
10/12इस डर का सामना करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका आइडिया यूनीक तो होना ही चाहिए. साथ ही आपको बिजनेस शुरू करने से पहले मार्केट रिसर्च भी करनी होगी. इसमें एक अहम बात ये ध्यान रखनी होगी कि अगर लोगों से आपको कोई निगेटिव फीडबैक मिलता है तो उस पर अच्छे से विचार करें और सोचें कि क्या प्रोडक्ट में कोई बदलाव करने की जरूरत है? और अगर जरूरी लगे तो बदलाव करने भी चाहिए.
11/12ऐसे बहुत से स्टार्टअप आइडिया हैं, जिन पर सरकार की पॉलिसी का बहुत बड़ा असर होता है. हालांकि, यह डर हर स्टार्टअप फाउंडर के लिए नहीं होता है, क्योंकि हर बिजनेस में सरकार की पॉलिसी बदलने का बड़ा असर नहीं होता है.
12/12आपको बस करना इतना होगा कि अगर सरकार पॉलिसी लेवल पर ऐसा कोई बड़ा फैसला लेती है तो पहले इंडस्ट्री के साथ मिलकर सरकार से बात करने की कोशिश करें. अगर सरकार पॉलिसी में कोई बदलाव ना करें तो कोशिश करें कि अपने बिजनेस आइडिया या बिजनेस मॉडल में पॉलिसी के हिसाब से कोई बड़ा बदलाव करें.