ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) कंपनी स्विगी (Swiggy) जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) लाने वाली है. बताया जा रहा है कंपनी का आईपीओ करीब 11,300 करोड़ रुपये का होगा. यह आईपीओ 6 नवंबर 2024 को खुलेगा और 8 नवंबर 2024 को बंद होगा. पिछले कुछ महीनों में स्विगी की चर्चा सिर्फ आईपीओ के लिए नहीं, बल्कि सेलेब्रिटीज की तरफ से कंपनी में निवेश किए जाने को लेकर भी है. आइए जानते हैं किन-किन सेलेब्रिटीज ने स्विगी में पैसे लगाए हैं.
1/7क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने भी स्विगी में पैसे लगाए हुए हैं.
2/7जहीर खान (Zaheer Khan) ने भी स्विगी का आईपीओ आने से पहले से ही कंपनी में निवेश किया हुआ है.
3/7टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) भी स्विगी में काफी पहले ही कुछ हिस्सेदारी खरीद चुके हैं.
4/7फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने भी स्विगी में पैसा लगाया हुआ है.
5/7एक्टर और आंत्रप्रेन्योर आशीष चौधरी (Ashish Chaudhary) ने भी इस स्टार्टअप में निवेश किया हुआ है.
6/7बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के पास भी स्विगी की कुछ हिस्सेदारी है.
7/7इनके अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी इस स्टार्टअप में पैसे लगाए हुए हैं.