भारत के स्टार्टअप ईकोसिस्टम में क्रांति लाने वाला और छोटे शहरों के उद्यमियों को एक राष्ट्रीय मंच देने वाला शो 'शार्क टैंक इंडिया' अपने पांचवें सीजन के साथ लौट आया है. इसकी शुरुआत 5 जनवरी से हो रही है. यह शो केवल निवेश का जरिया नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए बिजनेस की पाठशाला बन चुका है. इस साल "टैंक" का कलेवर पूरी तरह बदला हुआ नजर आने वाला है, क्योंकि मेकर्स ने इस बार जजों के पैनल को काफी बड़ा कर दिया है. कुल 15 शार्क्स की यह फौज इस बार नए आइडियाज को परखने और उनमें अपनी पूंजी लगाने के लिए तैयार है. जहां एक तरफ हमें वही पुराने भरोसेमंद चेहरे दिखेंगे जिन्होंने पिछले सीजन में अपनी खास पहचान बनाई, वहीं दूसरी तरफ 6 नए दिग्गजों की एंट्री ने इस बार के मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है.
1/15फाउंडर और सीईओ, Shaadi.com (पीपल ग्रुप). अनुपम अपने सूक्ष्म विश्लेषण और गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं.
2/15को-फाउंडर, boAt. युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय शार्क, जो अपनी मार्केटिंग एक्सपर्टीज के लिए मशहूर हैं.
3/15शुगर कॉस्मेटिक्स और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ी विनीता एक मजबूत महिला उद्यमी की पहचान हैं.
4/15एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स. "ये मेरी एक्सपर्टीज नहीं है" के लिए मशहूर नमिता इस बार भी नजर आएंगी.
5/15को-फाउंडर, Lenskart. तकनीक और विजन के धनी पीयूष अक्सर बड़े और दूरगामी आइडियाज पर दांव लगाते हैं.
6/15फाउंडर और सीईओ, OYO Rooms. सबसे युवा शार्क में से एक, जो जमीनी संघर्ष से ऊपर उठे हैं.
7/15सीईओ और को-फाउंडर, CarDekho Group. डेटा और नंबरों के खेल में माहिर.
8/15को-फाउंडर, Snapdeal और Titan Capital. निवेश की दुनिया का बड़ा नाम.
9/15फाउंडर और एमडी, Veeba. एफएमसीजी सेक्टर के दिग्गज.
10/15ये 'होनासा कंज्यूमर लिमिटेड' (मामाअर्थ) के सीईओ और को-फाउंडर हैं. अपनी कंपनी का सफल आईपीओ लाने के बाद अब वरुण नए स्टार्टअप्स को स्केल करने के गुर सिखाएंगे.
11/15'जेटसेटगो' (JetSetGo) एविएशन की फाउंडर. इन्होंने प्राइवेट जेट की दुनिया में भारत में एक बड़ा बदलाव लाया है. इनकी कहानी कैंसर से लड़कर जीत हासिल करने और एक सफल बिजनेस बनाने की है.
12/15फिक्सडर्मा इंडिया (Fixderma India) की सीईओ. डर्मा-कॉस्मेटिक्स के क्षेत्र में शैली का अनुभव नए ब्यूटी स्टार्टअप्स के लिए काफी काम आएगा.
13/15चर्चित स्किनकेयर ब्रांड 'मिनिमलिस्ट' (Minimalist) के को-फाउंडर. विज्ञान-आधारित सौंदर्य उत्पादों में इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.
14/15रेज़ोन सोलर (Rayzon Solar) के मैनेजिंग डायरेक्टर. क्लीन एनर्जी और सोलर सेक्टर में इनका निवेश इस बार टैंक में कुछ नया लेकर आएगा.
15/15मास्टर्स यूनियन और टेट्रा के फाउंडर. एडु-टेक (Edu-tech) के क्षेत्र में प्रथम का इनोवेशन इस बार के शो को एक आधुनिक नजरिया देगा.