हाल ही में खबर आई कि गूगल (Google) ने तगड़ी छंटनी (Layoff) की है. ओला (Ola) के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) का भी एक ऐसा ईमेल वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहुत सारे कर्मचारियों से कह रहे हैं कि अब उनसे एचआर बात करेगा. आए दिन आपको छंटनी की खबरें मिलती रहती हैं. आइए जानते हैं अगर कोई स्टार्टअप फेल (Startup Shut Down) हो जाता है या अपने ऑपरेशन को घटाता है और अचानक उसके कर्मचारी की नौकरी (Job) चली जाए है तो ऐसी स्थिति में क्या करें.
1/5जब कोई स्टार्टअप फेल होता है तो उसके कर्मचारियों की नौकरी चली जाती है. ऐसे में वह निराश होता है, दुखी होता है, डरने लगता है और उसका भविष्य उसे अंधेरे में दिखने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि अपने साथियों और गुरुओं से अपने इन इमोशन से लड़ने के लिए बात करें. ऐसे दोस्तों से बात करें जो आपसे सकारात्मक बातें करें. साथ ही ऐसे लोगों से मदद लें जो आपको इस चुनौती भरे वक्त में टूटने से बचाएं और आपके लिए किसी नौकरी या काम का इंतजाम करने में मदद करें.
2/5स्टार्टअप बंद होने की सूरत में जिन कर्मचारियों की नौकरी जाती है, उन्हें आगे बढ़ते रहने वाली मानसिकता विकसित करनी चाहिए. खुद को ये समझाना चाहिए कि चुनौतियां और असफलताएं आपकी ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए एक शानदार मौका होते हैं. इसी के साथ देखते रहें कि आपकी रुचि के हिसाब से क्या नए मौके बाजार में आ रहे हैं और नौकरी के लिए आवेदन देते रहें. अगर बार-बार सीवी रिजेक्ट होता है, तो भी निराश ना हों.
3/5अपने उस खाली वक्त में लगातार दूसरी नौकरियां तलाशें और साथ ही कोई न कोई नई स्किल सीखने की कोशिश करें. आप चाहे तो छोटे-छोटे कोर्स कर सकते हैं, कोई स्पेशल प्रोग्राम सीख सकते हैं. इसके अलावा आप अपने खुद के पैशन को लेकर आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं. अगर आप अपने पैशन को ही बिजनेस मॉडल में बदल लेते हैं तो ये आपको एक अलग ही खुशी देगा और आपको इस बात की भी चिंता नहीं होगी कि आपकी नौकरी ना चली जाए.
4/5मुमकिन है कि एक स्टार्टअप से नौकरी जाने के बाद बाजार में उस तरह की कोई दूसरी वैकेंसी ही ना हो. अगर वैकेंसी हो तो वहां आपको पैसे ना मिल रहे हों. ऐसे में आपको कुछ दिन अच्छे से रिसर्च कर के देखना चाहिए कि इस वक्त बाजार में क्या गैप है. आपको उस गैप पर काम करना चाहिए और उसके एक शानदार प्रजेंटेशन के साथ उस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों से मिलना चाहिए. मुमकिन है कि आपके आइडिया से प्रभावित होकर कोई आपके लिए नौकरी का एक नया मौका बना दे, जो पहले से मार्केट में नहीं था.
5/5स्टार्टअप से नौकरी जाने पर आपको सबसे पहले तो खुद को निराशा और हताशा से बचाए रखना है. साथ ही नौकरी की तलाश करते रहें और पहले ये मन में ये बिठा लें कि अधिकतर लोग आपको नौकरी देने से मना कर देंगे. ऐसा वास्तव में होगा ही और उस वक्त आपको कम बुरा लगेगा. अपनी फील्ड से जुड़े जानकारों, सीनियर और दोस्तों से बात करते रहें, ताकि अगर उन्हें कोई मौका दिखे तो वह तुरंत ही आपकी मदद करें. अपने रेज्यूमे को बेहतर खास बनाएं और इंटरव्यू की अच्छी तैयारी कर के ही इंटरव्यू के लिए जाएं.