कभी ना कभी हर कोई ये जरूर सोचता है कि काश हम सिर्फ घूमते-फिरते रहते मौज-मस्ती करते और पैसा अपने आप आता रहता. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपके लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) है. ये पैसे कमाने का ऐसा तरीका है, जिसमें आप जितना ज्यादा घूमेंगे-फिरेंगे, आप उतना ही ज्यादा पैसे कमा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं यूट्यूब ट्रैवल ब्लॉगिंग (Youtube Travel Blogging) की. आइए जानते हैं इस बिजनस आइडिया के बारे में.
1/5इस बिजनेस आइडिया के तहत पैसे कमाने के लिए आपको जगह-जगह घूमने के वीडियो यूट्यूब पर डालने होंगे. इन वीडियो में आप लोगों को ये बता सकते हैं कि आखिर किसी जगह पर आप कैसे जा सकते हैं, वहां पर कहां रुक सकते हैं और क्या स्पेशल खा सकते हैं. साथ ही वहां जाने का खर्चा और घूमने-फिरने की जगहों के बारे में भी आप वीडियो में बता सकते हैं. आप होटल की जानकारियों के बारे में भी बता सकते हैं. एक बार कहीं घूमने जाकर आप उसके 10-15 अलग-अलग तरह के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाल सकते हैं. जैसे-जैसे आपके वीडियो को अधिक से अधिक लोग देखेंगे, आपकी उतनी ही ज्यादा कमाई होगी. आप इन 4 तरीकों से यूट्यूब से कमाई कर सकते हैं.
2/5यूट्यूब से कमाई का ये वह जरिया है, जिससे अधिकतर लोग पैसा कमाते हैं. इसके तहत आपको पैसे तब मिलते हैं, जब कोई आपकी वीडियो देखता है और उस पर कोई विज्ञापन चलता है. अलग-अलग कंटेंट पर अलग-अलग विज्ञापन के हिसाब से यूट्यूबर्स को मिलने वाले पैसे भी अलग-अलग होते हैं.
3/5यूट्यूब से कमाई का एक अच्छा जरिया है ब्रांड प्रमोशन, लेकिन यह तब मुमकिन होता है, जब आपके सब्सक्राइबर्स काफी सारे हों. वहीं, आपको ब्रांड प्रमोशन से आपकी अच्छी कमाई तब होगी, जब आपको बड़े ब्रांड्स के प्रमोशन का मौका मिला. हालांकि, अगर आपको छोटे ब्रांड्स के प्रमोशन का भी मौका मिलता है तो उसे छोड़िए नहीं, क्योंकि इससे आपको बड़े ब्रांड्स के कॉन्ट्रैक्ट मिलने के चांस और ज्यादा बढ़ जाते हैं.
4/5कई बार आपने देखा होगा कि कुछ यूट्यूबर्स आपसे कहते होंगे कि एफिलिएट लिंक का इस्तेमाल कर के कुछ खरीदें. जब भी आप ऐसा करते हैं, तो आपको वह प्रोडक्ट उसी दाम में मिलता है, जिस पर वह बिकता है, लेकिन उसके मुनाफा का एक छोटा हिस्सा उस यूट्यूबर को भी मिलता है, जिसने उस लिंक को प्रमोट किया हुआ होता है.
5/5कई ऐसे यूट्यूबर्स हैं, जो सिर्फ यूट्यूब नहीं चलाते, बल्कि अपना बिजनेस भी चलाते हैं. ऐसे यूट्यूबर्स अपने प्रोडक्ट्स को भी अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए प्रमोट करते हैं और मुफ्त में उनकी मार्केटिंग हो जाती है. वहीं अगर उनके वीडियो को बहुत ज्यादा देखा जाता है, तो उस पर विज्ञापन के हिसाब से उनकी कमाई भी होती है. इतना ही नहीं, खुद के प्रोडक्ट का जो प्रमोशन होता है, उससे प्रोडक्ट की सेल बढ़ती है और यह भी उनकी कमाई का ही हिस्सा बन जाता है.