हाल ही में जेनसोल कंपनी का फ्रॉड (Gensol Scam) हुआ है, जिसमें प्रमोटर्स पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगा है. बता दें कि इसी कंपनी के प्रमोटर्स ब्लूस्मार्ट (BluSmart) टैक्सी सर्विस स्टार्टअप के भी प्रमोटर्स हैं. अब इस धोखाधड़ी की वजह से ब्लूस्मार्ट की सभी सेवाएं बंद हो गई हैं. इस फ्रॉड (Fraud) की वजह से कई सेलेब्रिटी भी दिक्कत में फंस गए हैं. अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) भी उनमें से एक हैं. आइए जानते हैं और किस-किस ने लगा हैं ब्लूस्मार्ट में पैसे.
1/5अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने ब्लूस्मार्ट में 1.5 करोड़ रुपये और मैट्रिक्स में 25 लाख रुपये का निवेश किया हुआ है.
2/5जुलाई 2024 में कंपनी ने 200 करोड़ रुपये का फंडिंग राउंड किया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पैसे लगाए थे.
3/5सितंबर 2019 में दीपिका पादुकोन के फैमिली ऑफिस ने ब्लूस्मार्ट में पैसे लगाए थे. यह पैसे 25 करोड़ रुपये के शुरुआती दौर के फंडिंग राउंड के दौरान लगाए गए थे.
4/5बजाज कैपिटल के संजीव बजाज ने भी ब्लूस्मार्ट में पैसे लेगाए थे. सितंबर 2019 के राउंड में उन्होंने भी इस स्टार्टअप में पैसे डाले थे.
5/5ब्लूस्मार्ट में JITO Angel Network और रजत गुप्ता ने भी निवेश किया हुआ है. पिछले साल एक फंडिंग राउंड के दौरान ReNew Power के सुमंत सिन्हा और एक स्विस एसेट मैनेजमेंट फर्म ने भी पैसे लगाए थे.