पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम में DLF की ओर से बनाई गई अल्ट्रा-लग्जरी सोसाएटी The Camellias काफी चर्चा में है. इस सोसाएटी में जेनसोल और ब्लूस्मार्ट कंपनियों का प्रमोटर भाइयों ने घर खरीदा है. शेयर मार्केट रेगुलेटर सेबी का आरोप है कि ये घर खरीदने के लिए जग्गी भाइयों ने घोटाला किया है. जेनसोल का ये घोटाला कैसे हुआ, इसकी पूरी कहानी हम पहले ही बता चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इस सोसाएटी में शार्क टैंक इंडिया के कई जज भी रहते हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में.
1/5डीएलएफ के The Camellias में ही अश्नीर ग्रोवर का भी घर है. बता दें कि जेनसोल कंपनी के प्रमोटर्स ने अश्नीर ग्रोवर के स्टार्टअप थर्ड यूनिकॉर्न में पैसे लगाए हैं. वहीं अश्नीर ग्रोवर ने भी ब्लूस्मार्ट में बड़ा निवेश किया हुआ है.
2/5स्टार्टअप boAt के को-फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता ने भी इस लग्जरी सोसाएटी में घर खरीदा हुआ है. शार्क टैंक इंडिया के जज बनने के बाद से वह काफी लोकप्रिय हुए हैं, जिसमें वह खुद को जेन-जी को सबसे अच्छे से समझने वाला स्टार्टअप फाउंडर कहते हैं.
3/5शार्क टैंक के जज और लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल ने भी इस अल्ट्रा लग्जरी सोसाएटी में घर खरीदा हुआ है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से उन्होंने 7361 स्क्वायर फुट का सुपर एरिया खरीदा है. इसकी कीमत के बारे में अभी नहीं पता है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इसके लिए करीब 1.89 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है.
4/5कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि शार्क टैंक इंडिया की पूर्व जज गज़ल अलघ अपने पति वरुण अलघ के साथ कैमेलियाज़ में ही रहती हैं.
5/5Dhanuka Agritech के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल धानुका, Aakash Educational Services के फाउंडर जेसी चौधरी, कार्स 24 के को-फाउंडर और सीईओ विक्रम चोपड़ा, Good Earth की अनीता लाल और Pine Labs के लोकवीर कपूर जैसे लोगों की तरफ से भी कैमेलियाज़ में घर खरीदने की खबरें हैं.