इस AI Startup ने जुटाए करीब ₹776 करोड़, जानिए किस-किस ने लगाए हैं पैसे और कहां होगा इस फंड का इस्तेमाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एज कंप्यूटिंग की SaaS प्रोवाइडर कंपनी नेट्रेडाइन (Netradyne) ने अपना सीरीज D फंडिंग राउंड पूरा किया है. इसके तहत कंपनी ने $90 मिलियन यानी करीब 776 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है.
इस AI Startup ने जुटाए करीब ₹776 करोड़, जानिए किस-किस ने लगाए हैं पैसे और कहां होगा इस फंड का इस्तेमाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एज कंप्यूटिंग की SaaS प्रोवाइडर कंपनी नेट्रेडाइन (Netradyne) ने अपना सीरीज D फंडिंग राउंड पूरा किया है. इसके तहत कंपनी ने $90 मिलियन यानी करीब 776 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है. इस राउंड का नेतृत्व Point72 Private Investments ने किया, जबकि Qualcomm Ventures और Pavilion Capital ने भी इसमें हिस्सा लिया है.

नेट्रेडाइन इस फंडिंग का इस्तेमाल अपने विकास को तेज करने के लिए करेगा. इसके तहत रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) पर अधिक जोर दिया जाएगा. साथ ही बाजार में अपनी पहुंच को बढ़ाने और ग्लोबल विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा.

नेट्रेडाइन क्या करता है?

Add Zee Business as a Preferred Source

नेट्रेडाइन की शुरुआत 2015 में अवनीश अग्रवाल (CEO) और डेविड जूलियन (CTO) ने की थी. यह कंपनी AI-आधारित फ्लीट सुरक्षा और वीडियो टेलीमैटिक्स समाधान प्रदान करती है, जो ड्राइवर के प्रदर्शन का 100% डाटा विश्लेषण कर सटीक मूल्यांकन करती है.

नेट्रेडाइन का प्रमुख उत्पाद Driver•i है, जो ड्राइविंग के सकारात्मक और नकारात्मक व्यवहार को पहचानने में अत्यधिक सटीकता प्रदान करता है. इससे न केवल सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह फ्लीट ऑपरेटरों को झूठे दावों से बचाता है. साथ ही यह टक्करों और बीमा खर्चों को कम करता है और उत्पादकता को बढ़ाता है. नेट्रेडाइन के ग्राहक अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, जर्मनी, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत सहित कई देशों में हैं.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6