Vimano ने जुटाई 25 करोड़ की Funding, बना रहा है खास तरह की टेक्नोलॉजी, जानिए क्या है आगे का प्लान

बेंगलुरु के स्टार्टअप Vimano ने हाल ही में एक बड़ी फंडिंग (Funding) उठाई है. कंपनी ने क्लीन एनर्जी सिस्टम के लिए नई तरह की मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सीड फंडिंग राउंड के तहत 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
Vimano ने जुटाई 25 करोड़ की Funding, बना रहा है खास तरह की टेक्नोलॉजी, जानिए क्या है आगे का प्लान

बेंगलुरु के स्टार्टअप Vimano ने हाल ही में एक बड़ी फंडिंग (Funding) उठाई है. कंपनी ने क्लीन एनर्जी सिस्टम के लिए नई तरह की मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सीड फंडिंग राउंड के तहत 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Ankur Capital ने किया है.

Vimano की शुरुआत 2019 में Murari Ramkumar और Dr. Nagesh Kini ने की थी. यह स्टार्टअप खास तरह के आयन-कंडक्टिव मेम्ब्रेन बनाता है. इनका इस्तेमाल रेडॉक्स फ्लो बैटरियों, PEM फ्यूल सेल्स और ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर्स जैसी एनर्जी टेक्नोलॉजी में होता है. इससे लागत को कम करने और ज्यादा एफिशिएंसी हासिल करने में मदद मिलती है.

कंपनी के को-फाउंडर और CEO मुरारी रामकुमार ने कहा, “हम मानते हैं कि एनर्जी ट्रांजिशन में मेम्ब्रेन इलेक्ट्रोलाइट्स की भूमिका बहुत ही खास है. 5 साल से हम ऐसी टेक्नोलॉजी बना रहे हैं जो लंबे वक्त तक एनर्जी स्टोर कर सके और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन को बेहतर बना सके. इस फंडिंग से मिले पैसों का इस्तेमाल हम अपने प्रोडक्ट को मार्केट में तेजी से लाने के लिए करेंगे.”

Add Zee Business as a Preferred Source

Vimano इन पैसों से अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाएगा. इतना ही नहीं, पायलट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने और नई टीम बनाने में भी कंपनी फंडिंग से मिले पैसों का इस्तेमाल करेगी. कंपनी का मकसद अपने मेम्ब्रेन प्लेटफॉर्म को कमर्शियल लेवल पर लाना है. बता दें कि Ankur Capital इससे पहले Captain Fresh, Offgrid Energy Lab और String Bio जैसे साइंस पर आधारित काम करने वाले स्टार्टअप्स को सपोर्ट कर चुका है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6