&format=webp&quality=medium)
जरा सोच कर देखिए.. आप एक दिन अपने बॉस को ये मैसेज भेजें कि आप कल से ऑफिस नहीं आएंगे, क्योंकि आपके स्टार्टअप को फंडिंग (Startup Funding) मिल गई है. बहुत से लोग इसकी कल्पना करते होंगे, लेकिन स्टार्टअप का हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में यह वाकया सच साबित हो गया है. एक इंटर्न ने अपने बॉस को WhatsApp पर मैसेज भेजकर इस्तीफा दे दिया और कहा कि उसके स्टार्टअप को फंडिंग मिल गई है.
बॉस को भेजे गए इस मैसेज का एक छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैसेज में इंटर्न ने बताया कि अब उसे इंटर्नशिप की जरूरत नहीं, क्योंकि उसके AI स्टार्टअप को फंडिंग मिल गई है. इसका स्क्रीनशॉट सबसे पहले टेक फाउंडर आशीष झुनझुनवाला ने लिंक्डइन पर शेयर किया.
1. कुछ भी बिक सकता है अगर उसमें ‘AI’ जोड़ दो.
2. कब कौन इंटर्न से सीईओ बन जाए, कोई नहीं जानता.
3. बेंगलुरु भारत का असली स्टार्टअप कैपिटल है.
वायरल मैसेज में एक मैनेजर ने इंटर्न से पूछा: “पिछले शुक्रवार को क्या हुआ? तुम ऑफिस क्यों नहीं आए?” इंटर्न ने जवाब दिया: “सॉरी, मैंने छुट्टी ली थी, क्योंकि मेरी VC (वेंचर कैपिटल) के साथ मीटिंग थी. मेरे AI स्टार्टअप को फंडिंग मिल गई है. अब मुझे इंटर्नशिप की जरूरत नहीं है.”
इस वायरल मैसेज पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. एक यूजर ने लिखा, "99% ऐसे इंटर्न कुछ सालों में फिर दिहाड़ी पर होंगे." दूसरे ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि कब कोई सीईओ फिर से इंटर्न बन जाए. इसलिए 'अब मुझे जरूरत नहीं' जैसा कहना सही नहीं." एक और कमेंट में कहा गया, "आज का इंटर्न कल का लीडर हो सकता है. स्टार्टअप कल्चर यही सिखाता है."