3 लोगों का काम कर रहा था अकेले! कर्मचारी ने किया Suicide, पोस्ट हुई Viral तो कंपनी बोली- 'वो तो छुट्टी पर था'

भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के एआई स्टार्टअप Krutrim के एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है. यह घटना 8 मई की है, जिसे लेकर रेडिट पर एक पोस्ट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.
3 लोगों का काम कर रहा था अकेले! कर्मचारी ने किया Suicide, पोस्ट हुई Viral तो कंपनी बोली- 'वो तो छुट्टी पर था'

भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के एआई स्टार्टअप Krutrim के एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है. यह घटना 8 मई की है, जिसे लेकर रेडिट पर एक पोस्ट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले के सामने आने के बाद टॉक्सिक वर्क कल्चर और बहुत ज्यादा प्रेशर में काम करने को लेकर एक बहस छिड़ गई है. इसी के साथ ओला (Ola) के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.

रेडिट पोस्ट के अनुसार कर्मचारी का नाम निखिल सोमवंशी बताया जा रहा है. निखिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से ग्रेजुएट था और पिछले ही साल उसने मशीन लर्निंग इंजीनियर के तौर पर Krutrim में नौकरी शुरू की थी. पोस्ट के अनुसार वह एक पूरे प्रोजेक्ट को अकेले ही संभाल रहे थे. कुछ वक्त पहले ही उनके साथ के दो अन्य लोगों ने नौकरी छोड़ दी थी, जिसकी वजह से पूरे प्रोजेक्ट का भार निखिल के कंधों पर आ गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

मैनेजर पर लगाया खराब लीडरशिप का आरोप

पोस्ट के अनुसार निखिल का शोषण किया जा रहा था. निखिल से ऐसे रिजल्ट मांगे जा रहे थे, जो नामुमकिन थे. पोस्ट में एक सीनियर मैनेजर Rajkiran Panuganti का भी नाम लिखा है, जिस पर खराब लीडरशिप का आरोप लगाया गया है.

कंपनी बोली- निखिल तो महीने भर की छुट्टी पर था

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कृत्रिम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए सफाई दी है. कंपनी ने अपने कर्मचारी की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि निखिल करीब महीने भर से पर्सनल लीव यानी छुट्टी पर था. कंपनी के अनुसार निखिल ने 8 अप्रैल को छुट्टी पर जाने के लिए कहा था. उसके बाद उसकी छुट्टियों को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6