&format=webp&quality=medium)
एक स्टार्टअप (Startup) कारखाना (Karkhana) ने हाल ही में एक बड़ी फंडिंग (Funding) जुटाई है. कंपनी ने बताया कि उसने Arkam Ventures और Susquehanna Asia Venture Capital के नेतृत्व में 6.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 52 करोड़ रुपये की फंडिंग उठाई है. इस फंडिंग में मौजूदा निवेशक Vertex Ventures Southeast Asia & India ने भी हिस्सा लिया.
कंपनी ने कहा है कि फंडिंग से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल सप्लायर बेस को बढ़ाने, इलेकट्रॉनिक्स सप्लाई चेन को बेहतर बनाने और यूएस-यूरोप में बिजनेस को फैलाने में किया जाएगा. इसकी फाउंडर और सीईओ सोनम मोटवानी कहती हैं कि वह अगले 3 सालों में 3000 एमएसएमई सप्लायर्स तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं.
यह स्टार्टअप छोटे बिजनेस को फ्लेक्सिबल और स्केल करने लायक मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशन मुहैया कराता है. कारखाना की तरफ से ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स यानी ओईएम और टेक कंपनियों को सोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग की सुविधा दी जाती है. यह सब ये स्टार्टअप अपने मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई नेटवर्क के जरिए करता है.