पिछले हफ्ते Startups ने जुटाई करीब ₹1800 करोड़ की Funding, जानिए कौन रहा सबसे आगे

इन 30 डील्स में से 6 ग्रोथ-स्टेज, 22 अर्ली-स्टेज और 2 डील्स की राशि का खुलासा नहीं हुआ. 4 से 9 अगस्त के बीच ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स ने 139.28 मिलियन डॉलर जुटाए, जो कुल फंडिंग का 68% है.
पिछले हफ्ते Startups ने जुटाई करीब ₹1800 करोड़ की Funding, जानिए कौन रहा सबसे आगे

भारतीय स्टार्टअप (Startup) जगत में इस हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिली. साप्ताहिक आधार पर घरेलू स्टार्टअप्स की फंडिंग 57% बढ़कर 205.31 मिलियन डॉलर यानी करीब 1800 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. कुल 30 डील्स के जरिए यह निवेश हुआ, जबकि पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 130.49 मिलियन डॉलर था. यह उछाल साफ दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम पर लगातार बढ़ रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 30 डील्स में से 6 ग्रोथ-स्टेज, 22 अर्ली-स्टेज और 2 डील्स की राशि का खुलासा नहीं हुआ. 4 से 9 अगस्त के बीच ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स ने 139.28 मिलियन डॉलर जुटाए, जो कुल फंडिंग का 68% है. सबसे बड़ी डील The Sleep Company की रही, जिसने सीरीज C राउंड में 56 मिलियन डॉलर जुटाए. इसके अलावा Renee Cosmetics को 30 मिलियन डॉलर, Fibe को 26.5 मिलियन डॉलर, SuperGaming को 15 मिलियन डॉलर और Zype को 6.3 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली.

अर्ली-स्टेज स्टार्टअप्स ने कुल 66 मिलियन डॉलर जुटाए. इसमें Jeh Aerospace ने 11 मिलियन डॉलर, DPDzero ने 7 मिलियन डॉलर, TurboHire ने 6 मिलियन डॉलर और Mitigata ने 5.9 मिलियन डॉलर हासिल किए.

Add Zee Business as a Preferred Source

सेक्टर्स की बात करें तो, ई-कॉमर्स में 6 और फिनटेक में 4 डील्स हुईं. इसके बाद गेमिंग, AI और HR-Tech सेक्टर्स का नंबर रहा. शहरों में बेंगलुरु 11 डील्स के साथ टॉप पर रहा, मुंबई 4 डील्स के साथ दूसरे नंबर पर, जबकि हैदराबाद, दिल्ली-NCR, पुणे और सूरत का स्थान बाद में रहा.

कुल मिलाकर, 2025 की दूसरी तिमाही में भारत में वेंचर कैपिटल निवेश 355 डील्स के जरिए 3.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछली तिमाही के 456 डील्स और 2.8 अरब डॉलर से काफी अधिक है. वहीं, वैश्विक वेंचर कैपिटल निवेश इस तिमाही में घटकर 101.05 अरब डॉलर रह गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 128.4 अरब डॉलर था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6