&format=webp&quality=medium)
हाल ही में दिल्ली में IAMGAME 2025 स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का दो दिवसीय आयोजन हुआ. इस आयोजन में देशभर से खेल, मीडिया, तकनीक और उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. इस मंच पर भारत का पहला स्पोर्ट्स नेटवर्किंग ऐप 'आईएमगेम' भी लॉन्च किया गया, जो देश के खेल समुदाय को एक छत के नीचे लाने का वादा करता है.
इस आयोजन का मकसद भारत के खेल ढांचे में मौजूद खामियों को दूर करना और हर स्तर पर टैलेंट को आगे लाना था. पहले दिन मंच पर ओलंपिक पदक विजेता, नीतिनिर्माता, कोच, ब्रांड और सीईओ एक साथ नजर आए. इसके अलावा खेल कानून, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और साइंस गहन रणनीतिक चर्चा हुई.
'जुनून से लाभ तक' नाम के सेशन में खेल को बिजनेस में बदलने की रणनीति पर चर्चा हुई. 'सीएसआर से आगे' सेशन में कॉर्पोरेट इंडिया को खेलों में निवेश बढ़ाने का संदेश दिया गया. वहीं, 'ग्रासरूट्स से गौरव तक' सेशन ने गांवों में छुपी टैलेंट की ताकत पर ध्यान दिलाया.
आयोजन के दूसरे दिन आईएमगेम ऐप लॉन्च हुआ. यह भारत का पहला स्पोर्ट्स नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहां खिलाड़ी, कोच, स्काउट्स, ब्रांड और नीति निर्माता आपस में जुड़ सकते हैं. मंच से सुधांशु मित्तल ने कहा, ‘अब भारत का लोकल टैलेंट डिजिटल ताकत के साथ ग्लोबल लेवल पर पहुंचेगा.’
आईएमगेम के फाउंडर करण सिंह छेत्री ने कहा, “हमारा मकसद टैलेंट और मौकों के बीच की दूरी को खत्म करना है.” उनके साथी मंदीप मल्होत्रा ने कहा, “हर गांव, हर जिले में छुपा टैलेंट अब दुनिया में पहचान पा सकेगा, क्योंकि अब उन्हें एक डिजिटल मंच मिल गया है.”