&format=webp&quality=medium)
बेंगलुरु के एचआरटेक स्टार्टअप InCruiter ने हाल ही में 1.1 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है. कंपनी ने यह फंडिंग रेवेन्यू पर आधारित फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म GetVantage से उठाई है. InCruiter ने कहा है कि इस फंडिंग के जरिए उसने एक अहम माइलस्टोन हासिल कर लिया है.
इससे पहले कंपनी ने डेट फंडिंग के जरिए 20 लाख रुपये की फंडिंग स्टार्टअप इंडिया स्कीम के तहत जुटाई थी. वहीं जनवरी 2023 में Recur Club से रेवेन्यू आधारित फंडिंग राउंड में 1 करोड़ रुपये जुटाए थे. InCruiter ने कहा है कि कंपनी ने इस फंड का इस्तेमाल करते हुए उन कंपनियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की है, जो बेहतर टैलेंट को हायर करना चाहते हैं. कंपनी का मकसद है कि वह तमाम बिजनेस को टैलेंट हायर करने का एक इफेक्टिव सॉल्यूशन मुहैया करा सके.
इस स्टार्टअप की शुरुआत अनिल अग्रवाल और सीए रितु माथरान ने 2018 में की थी. शुरुआत में InCruiter पूरी तरह से ऑटोमेट इंटरव्यू प्लेटफॉर्म बनाना चाहता था. इसके तहत कंपनी हायरिंग प्रोसेस को 1.5 गुना तक बढ़ाना चाहती है. InCruiter ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर एक्सपर्ट्स की मदद से कैंडिडेट्स को अच्छे से आकलन किया जाता है.
हाल ही में InCruiter ने IncBot की शुरुआत की थी, जिसने पिछले साल 87 नए क्लाइंट्स बनाने में मदद की. इस एआई टूल ने 3 महीनों में एआई वीडियो इंटरव्यू के जरिए एचआर के करीब 10 हजार मिनट बचाने में मदद की. इसके तहत करीब 40 लाख मिनट का इंटरव्यू लिया गया.
GetVantage की तरफ से रेवेन्यू पर आधारित 20 लाख रुपये से 20 करोड़ रुपये तक की फंडिंग मुहैया कराई जाती है. अभी तक इस कंपनी ने 700 से भी अधिक कंपनियों को सपोर्ट करने में मदद की है. इसके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में BluSmart, The Ayurveda Company, Rage Coffee, Buyofuel और ChargeZone समेत कई वेंचर हैं.