&format=webp&quality=medium)
ईमेल मार्केटिंग के जरिए आप अपने प्रोडक्ट्स को ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचा सकते हैं. (Zee News)
आज के समय में पैसे कमाने के कई साधन मौजूद हैं. तमाम लोग घर में बैठकर ऑनलाइन बिजनेस करते हैं और खूब पैसे कमाते हैं. वहीं तमाम ऐसी वेबसाइट्स भी हैं, जिनसे आप घर बैठे आसानी से कोई भी चीज खरीद सकते हैं. डिजिटल जमाने में लोग अपने किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया, ब्लॉग या किसी वेबसाइट की मदद लेते हैं. लेकिन ई-मार्केटिंग के बारे में ज्यादा नहीं जानते. ई-मार्केटिंग यानी ईमेल मार्केटिंग भी आपके लिए काफी काम की हो सकती है. अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो ई-मार्केटिंग के जरिए आप अपने प्रोडक्ट्स की रीच को तमाम कस्टमर्स तक पहुंचा सकते हैं और इससे आपके बिजनेस को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है. जानिए ई-मार्केटिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी.
ई-मार्केटिंग करने के लिए सबसे पहले आपको तमाम ग्राहकों के ईमेल की जरूरत पड़ेगी. अगर आपके पास ब्लॉग या वेबसाइट है तो आप आसानी से ये लिस्ट जुटा सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट पर विजिटर्स को बढ़ाना होगा. इसमें आप उससे कुछ बेसिक जानकारी भरने का ऑप्शन दें और इसमें ईमेल एड्रेस भी भरवाएं. इससे आपके पास काफी ईमेल एड्रेस इकट्ठे हो जाएंगे. इसके बाद आपको ईमेल मार्केटिंग टूल्स या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना होगा, ताकि सभी के पास एकसाथ आपका ईमेल पहुंच जाए. आप एक अच्छी टेम्पलेट बनाकर न्यू पोस्ट की लिंक भी डाल सकते हैं. जब आप इसके माध्यम से ईमेल करेंगे, तो आपके ग्राहक के पास ईमेल उनके नाम से जाएगा. इससे वे आकर्षित भी होंगे और मेल को खोलकर भी देखेंगे.
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी पर आधारित है. बिजनेस शुरू करने या उसकी प्लानिंग से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें.