हेल्दी फूड ब्रांड Boyo ने जुटाई Funding, अब तक खोले 25 ऑफलाइन स्टोर, ऑनलाइन बिजनेस में हो चुकी है 1000% ग्रोथ

हेल्दी फूड को लेकर इन दिनों जागरुकता तेजी से बढ़ रही है. खासकर Gen Z के बीच, जो अपनी हेल्थ पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं. यह स्टार्टअप ड्राई फ्रूट्स, बेरीज, सीड्स, इम्पोर्टेड नट्स, 100% नैचुरल हनी, हेल्दी ट्रेल मिक्स, शुगर-फ्री मिठाइयां और पीनट बटर जैसे 100 से भी अधिक हेल्दी प्रोडक्ट लोगों को मुहैया करवाता है.
हेल्दी फूड ब्रांड Boyo ने जुटाई Funding, अब तक खोले 25 ऑफलाइन स्टोर, ऑनलाइन बिजनेस में हो चुकी है 1000% ग्रोथ

Boyo के फाउंडर और CEO, Amar Choudhary (IIM अहमदाबाद से ग्रेजुएट) ने इस ब्रांड की शुरुआत इस सोच के साथ की थी कि हेल्दी फूड को आकर्षक और मजेदार बनाया जाए. उन्होंने कहा, "हम चाहते थे कि हेल्दी स्नैकिंग को लोग एन्जॉय करें, खासकर Gen Z, जो केमिकल फ्री और पौष्टिक फूड ऑप्शंस की तलाश में रहते हैं."

बोयो के तेजी से बढ़ते बिजनेस में संजीवनी ग्रुप के अमृत सागर का खूब समर्थन मिला है. संजीवनी ग्रुप के लीडर विवेक कोल्हे कंपनी के विस्तार में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. बता दें कि कोल्हे इफको और स्टेट शुगर एसोसिएशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े हैं.

विवेक कोल्हे ने कहा, "Boyo ने डिजिटल मार्केट में शानदार ग्रोथ दर्ज की है और अब ऑफलाइन रिटेल में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमें विश्वास है कि यह ब्रांड हेल्दी फूड कैटेगरी में लीडर बनेगा." बता दें कि Sanjivani Group पिछले 60 सालों से भारतीय किसानों और ग्रामीण विकास में निवेश कर रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

तेजी से बढ़ रहा बिजनेस, खोले 25 स्टोर

Boyo पिछले कुछ महीनों तक एक डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड के रूप में पहचाना जाता था. अब यह स्टार्टअप तेजी से ऑफलाइन मार्केट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है. कंपनी ने अभी तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला में कुल 25 स्टोर खोल लिए हैं. बोयो का टारगेट मार्च 2025 तक 30 स्टोर खोलने का है. वहीं अगले 180 दिनों में कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या 100 तक ले जाना चाहती है.

1000% ऑनलाइन ग्रोथ

Boyo ने वित्त वर्ष 2023-24 में ऑनलाइन बिक्री में 1000% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो इसकी डिजिटल-फर्स्ट स्ट्रेटेजी की सफलता को दिखाता है. Boyo के प्रोडक्ट्स अपनी गिफ्ट-पैक जैसी पैकेजिंग, अनोखे फ्लेवर और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली प्रेजेंटेशन के चलते तेजीसे मिलेनियल्स और Gen Z के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं.

Boyo के असिस्टेंट जनरल मैनेजर सद्दाम ने कहा, "ऑनलाइन मार्केट में हमारे प्रोडक्ट्स को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. हेल्दी फूड की बढ़ती मांग और डिजिटल मार्केटिंग की बदौलत हमने बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंच बनाई है."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6