&format=webp&quality=medium)
हेल्थटेक स्टार्टअप (Startup) सेवइन (SaveIN) ने एक अरोग्य मंच ‘वेलअप’ (welUp) पेश किया है. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इस मंच के जरिये मुफ्त चिकित्सक परामर्श, ब्लड टेस्ट और 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट जैसी विभिन्न सेवाएं पाई जा सकती हैं.
यह मंच एलोपैथी, आयुर्वेद और होम्योपैथी के साथ ही रक्त परीक्षण और दंत चिकित्सा के लिए मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा देगा. सेवइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक जितिन भसीन ने कहा कि यह सेवाएं सदस्यता आधारित होंगे. मंच मानसिक स्वास्थ्य सहायता और व्यक्तिगत आहार परामर्श भी देगा.
सेवइन एक हेल्थकेयर कॉमर्स और फिनटेक प्लेटफॉर्म है, जो हेल्थकेयर प्रोसीजर और सर्विस में डील करता है. यह स्टार्टअप लोगों को उनके नजदीक की हेल्थकेयर फैसिलिटी से कनेक्ट करने में मदद करता है. साथ ही स्टार्टअप उन लोगों को उनके पूरे मेडिकल खर्च को फ्लेक्सिबल और लो-कॉस्ट रीपेमेंट प्लान के जरिए चुकाने की सुविधा देता है.