जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने एमएसएमई (MSME) और छोटे कारोबारियों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. अब कई सामानों पर जीएसटी दरें घटाकर 5% कर दी गई हैं, जिससे लागत कम होगी और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही छोटे व्यापारियों के लिए Simplified GST Registration Scheme लाई गई है, जिससे पंजीकरण सिर्फ 3 दिन में होगा.