&format=webp&quality=medium)
फर्नीचर और होम डेकोर ब्रांड Wooden Street ने हाल ही में अपने सीरीज C फंडिंग राउंड में 354 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस राउंड का नेतृत्व वैश्विक निवेश फर्म प्रेमजी इन्वेस्ट ने किया है. यह फंडिंग होम और फर्नीचर सेक्टर में हाल के सालों में की गई सबसे बड़ी फंडिंग बताई जा रही है.
Wooden Street की शुरुआत 2015 में लोकेन्द्र राणावत, वीरेंद्र राणावत, दिनेश प्रताप सिंह और विकास बहेती ने की थी. कंपनी ने भारतीय फर्नीचर बाजार में अपनी पहचान बनाई है और अब यह देशभर में एक मशहूर नाम बन चुका है. Wooden Street अपने इनोवेटिव डिजाइन्स, क्वालिटी वाली कारीगरी और किफायती कीमतों के लिए जाना जाता है.
कंपनी अपने Company Owned, Company Operated (COCO) मॉडल पर काम करती है और इसके पास देशभर में 102 एक्सपीरियंस सेंटर है. इसके साथ ही कंपनी के पास 20 से अधिक गोदाम और 15 लाख वर्ग फुट की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी है.
Wooden Street के फाउंडर और सीईओ लोकेन्द्र राणावत ने कहा, "यह फंडिंग हमारी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है. यह हमारे ग्राहकों और निवेशकों के विश्वास को दिखाता है. प्रेमजी इन्वेस्ट के समर्थन से हम भारत में फर्नीचर के अनुभव को बेहतर बनाने की अपनी कोशिश तेज करेंगे"