Flipkart को RBI से मिला Loan देने का लाइसेंस, अब ग्राहकों को सीधे मिलेगा लोन

वॉलमार्ट के निवेश वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने गुरुवार को बताया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज देने का लाइसेंस मिल गया है. सूत्रों के अनुसार, इस साल मार्च में इसकी मंजूरी मिल गई थी.
Flipkart को RBI से मिला Loan देने का लाइसेंस, अब ग्राहकों को सीधे मिलेगा लोन

वॉलमार्ट के निवेश वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने गुरुवार को बताया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज देने का लाइसेंस मिल गया है. सूत्रों के अनुसार, इस साल मार्च में इसकी मंजूरी मिल गई थी. एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) का लाइसेंस दिए जाने के बारे में पूछने पर न्यूज एजेंसी भाषा को फ्लिपकार्ट ने इसकी पुष्टि की, लेकिन कोई विवरण नहीं दिया.

सूत्रों ने बताया कि इस कदम से फ्लिपकार्ट के लिए ग्राहकों को सीधे लोन देने का रास्ता साफ हो सकता है. उन्होंने ऐसे खास उदाहरणों का उल्लेख किया, जिनमें ग्राहक कई बार अपने द्वारा चुने गए उत्पादों के भुगतान के लिए ईएमआई मॉडल चुनते हैं.

हालांकि, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लाइसेंस के साथ कंपनी की योजनाओं के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है. वॉलमार्ट के पास वर्तमान में फ्लिपकार्ट में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है. इसने 2018 में ईकॉमर्स मंच में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6