&format=webp&quality=medium)
Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ने एक नए स्टार्टअप Opptra की शुरुआत की है. यह एक टेक-ड्रिवन कंपनी है जो फ्रेंचाइज़िंग बिजनेस मॉडल के जरिए एशियाई बाजारों में फैशन, लाइफस्टाइल, होम और किचन प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स में ब्रांड्स को बढ़ाने में मदद करेगी. बंसल ने इसमें Amazon, Flipkart और Swiggy जैसी बड़ी कंपनियों के सीनियर एक्सिक्यूटिव्स को शामिल किया है.
रंजीत बाबू Opptra के इलेक्ट्रॉनिक्स और जनरल मर्चेंडाइज वर्टिकल के CEO बने हैं. वह पहले Amazon India में कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स हेड थे और Cloudtail के CEO रह चुके हैं. Opptra में चीफ प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर बने हैं गिरीधर यासा, जो Lendingkart के पूर्व CTO हैं. वहीं ग्लोबल सप्लाई चेन हेड के रूप में Swiggy में वाइस प्रेसिडेंट रह चुके आनंद राज कंपनी में शामिल हुए हैं.
Opptra की पैरेंट कंपनी के तहत दो नई फ्रेंचाइज़िंग बिजनेस कंपनियां शुरू की गई हैं, Exporio और Terraspan. इनमें से Exporio फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को GCC (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल) देशों में विस्तार करने में मदद करेगी. वहीं Terraspan होम और किचनवेयर ब्रांड्स को भारत, GCC और साउथईस्ट एशिया में पहुंचाने पर फोकस करेगी.
Opptra के तहत कई अन्य कैटेगरीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, स्पोर्ट्स, बेबी केयर और जनरल मर्चेंडाइज में भी फ्रेंचाइज़िंग बिजनेस डेवलप किए जा रहे हैं. Opptra हर बिजनेस ब्रांड्स के साथ मास्टर फ्रेंचाइज़ी या लाइसेंसिंग पार्टनर के रूप में काम करेगी. Opptra प्रोडक्ट एडॉप्टेशन, इंपोर्ट कंप्लायंस, ओमनी-चैनल डिस्ट्रीब्यूशन और जरूरत पड़ने पर मैन्युफैक्चरिंग तक की सुविधा देगा.
बंसल ने कहा कि फिलहाल Opptra का फोकस एशियाई बाजार पर है, लेकिन कंपनी की लॉन्ग-टर्म योजना दुनिया भर के ब्रांड्स को किसी भी मार्केट में लॉन्च करने की है. बंसल जनवरी 2023 में Flipkart के बोर्ड से इस्तीफा दे चुके हैं. वह अपने Flipkart शेयर बेचकर मिले पैसों स्टार्टअप्स और नई कंपनियों में निवेश करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. वह Three State Ventures नाम के इन्वेस्टमेंट फंड को भी लीड कर रहे हैं, जिसने Curefoods और Ather Energy जैसी कंपनियों में निवेश किया है.