इस फैशन टेक Startup ने जुटाई ₹10 करोड़ की Funding, कंपनी ने खुद बताया कहां होगा इन पैसों का इस्तेमाल

ANNY की शुरुआत 2023 में जपजोत सिंह, अवीन कौर और राहुल तंवर ने की थी. यह स्टार्टअप खुद को एक ऐसा फैशन ब्रांड बताता है जो मॉडर्न भारतीय महिलाओं के लिए किफायती लग्ज़री पहनावे लाता है.
इस फैशन टेक Startup ने जुटाई ₹10 करोड़ की Funding, कंपनी ने खुद बताया कहां होगा इन पैसों का इस्तेमाल

फैशन टेक स्टार्टअप ANNY ने हाल ही में प्री-सीरीज ए फंडिंग राउंड में 10 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस राउंड का नेतृत्व अर्ली-स्टेज वेंचर फर्म Atomic Capital ने किया है. कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट की रेंज बढ़ाने, तकनीकी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने और लीडरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बेहतर करने में करेगी.

ANNY की शुरुआत 2023 में जपजोत सिंह, अवीन कौर और राहुल तंवर ने की थी. यह स्टार्टअप खुद को एक ऐसा फैशन ब्रांड बताता है जो मॉडर्न भारतीय महिलाओं के लिए किफायती लग्ज़री पहनावे लाता है. ANNY एक ऐसा मॉडल अपनाता है, जिसमें कम स्टॉक रखने की रणनीति है, जिससे फैशन ट्रेंड के हिसाब से तेजी से बदलाव किए जा सकें.

तेजी से बढ़ता ब्रांड, ट्रेंड के साथ चलता डिजाइन

Add Zee Business as a Preferred Source

ANNY का कहना है कि उसका वर्टिकली इंटीग्रेटेड मॉडल और ट्रेंड्स के साथ रियल-टाइम रिस्पॉन्स उसे बाकी ब्रांड्स से अलग बनाता है. इससे कंपनी को इन्वेंट्री का रिस्क कम करने और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने में मदद मिलती है.

कंपनी का दावा है कि लॉन्च के बाद से उसने 8 गुना ग्रोथ हासिल की है. यह तेज प्रोडक्ट साइकिल और फैशन ट्रेंड को समय रहते पहचानने की क्षमता की वजह से संभव हुआ है.

100 करोड़ रुपये का टारगेट

ANNY के सीईओ जपजोत सिंह ने कहा, “हमारा टारगेट न केवल तेजी से बढ़ना है, बल्कि स्मार्ट तरीके से बढ़ना है. Atomic Capital के समर्थन से हम अगले साल तक 100 करोड़ रुपये की सालाना रेवेन्यू दर (ARR) वाला ब्रांड बनने की दिशा में काम कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य भारत के फैशन-टेक सेक्टर में एक नई सोच और बदलाव लाना है.

पिछले साल भी मिली थी फंडिंग

इससे पहले, 2023 में ANNY को Faad Capital के नेतृत्व में एक सीड फंडिंग मिली थी, जिसमें कई हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और एंजेल इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया था. उस निवेश ने कंपनी की शुरुआती ग्रोथ को मजबूती दी थी. अब ताजा निवेश के साथ ANNY अपने बिजनेस को और ऊंचाई देने के लिए तैयार है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6