बच्चों की एजुकेशन के लिए कैसे करें पैसों का इस्तेमाल? यही बताता है ये Startup, अब जुटाई ₹50 करोड़ की Funding

EduFund की शुरुआत 2020 में ईला दुबे और अरिंदम सेनगुप्ता ने की थी. कंपनी का कहना है कि उसका एआई-ड्रिवन प्लेटफॉर्म हर परिवार की जरूरत के हिसाब से सेविंग और लोन की प्लानिंग करता है.
बच्चों की एजुकेशन के लिए कैसे करें पैसों का इस्तेमाल? यही बताता है ये Startup, अब जुटाई ₹50 करोड़ की Funding

बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ना आज हर मिडिल क्लास पैरेंट की सबसे बड़ी चिंता है. स्कूल की फीस से लेकर विदेश में पढ़ाई तक, हर जगह खर्च लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में मदद के लिए सामने आया है EduFund. यह एक ऐसा स्टार्टअप है जो माता-पिता को पढ़ाई की पूरी फाइनेंशियल योजना एक ही प्लेटफॉर्म पर देता है.

अब इस मिशन को और मजबूत करने के लिए EduFund को ₹50 करोड़ (6 मिलियन डॉलर) की नई सीरीज-A फंडिंग मिली है. इस राउंड का नेतृत्व Cercano Management और MassMutual Ventures ने किया. इसके साथ ही कंपनी की कुल फंडिंग अब 12 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है.

हर परिवार के लिए बनेगा पर्सनल प्लान

EduFund की शुरुआत 2020 में ईला दुबे और अरिंदम सेनगुप्ता ने की थी. कंपनी का कहना है कि उसका एआई-ड्रिवन प्लेटफॉर्म हर परिवार की जरूरत के हिसाब से सेविंग और लोन की प्लानिंग करता है. साथ ही इसमें वीजा, फॉरेक्स सपोर्ट और एक्सपर्ट काउंसलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

अब तक EduFund ने 2.5 लाख से ज्यादा परिवारों की मदद की है और 40 से ज्यादा इन्वेस्टमेंट फर्म्स और 15 से ज्यादा बैंकों और NBFCs के साथ पार्टनरशिप की है. हाल ही में उसने Hamleys, Prisms और DTDC जैसी कंपनियों के साथ भी टाई-अप किया है.

टियर-2 और 3 शहरों में पहुंच बनाएगा फंड

ईला दुबे कहती हैं, “भारत में शिक्षा एक जरूरी खर्च बन चुका है. लोग अपनी कमाई का 30% तक बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं. अब जब खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं, हम इस फंडिंग के जरिए हर परिवार तक पहुंचना चाहते हैं.”

EduFund इस पैसे से अपने एआई-बेस्ड प्लानिंग इंजन को और बेहतर बनाएगा और खासकर अंडरग्रैजुएट एजुकेशन लोन पर फोकस करेगा. साथ ही कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों में विस्तार कर ऐसे परिवारों तक पहुंचना चाहती है, जिन्हें अब तक सही फाइनेंशियल गाइडेंस नहीं मिल पाई है.

निवेशकों को भी है भरोसा

Cercano Management की वाइस प्रेसिडेंट डानिका एरियाडना ने कहा, “EduFund हर भारतीय परिवार के लिए पढ़ाई की तैयारी में एक भरोसेमंद साथी बन सकता है. ये एक सही समय पर लॉन्च हुआ प्लेटफॉर्म है.”

MassMutual Ventures के मैनेजिंग पार्टनर डग रसेल ने कहा, “महज दो साल में EduFund ने हजारों परिवारों को अपने बच्चों के भविष्य के लिए तैयारी करने का आत्मविश्वास दिया है. हम इस सफर में उनके साथ हैं.”

EduFund की ये नई फंडिंग इस बात का संकेत है कि भारत में शिक्षा के लिए स्मार्ट प्लानिंग अब एक जरूरी जरूरत बन चुकी है और इसमें टेक्नोलॉजी अहम रोल निभा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6