&format=webp&quality=medium)
डीटीडीसी के साथ जुड़कर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. (फोटो: DTDC)
लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइड डीटीडीसी एक्सप्रेस अपना कारोबार बढ़ाने के लिए अगले तीन से पांच साल में 400 से 500 करोड़ रुपए निवेश करेगी. फिलहाल DTDC देश के 12,800 पिनकोड वाले स्थानों तक डाक और सामान पहुंचा रही है. कंपनी की वर्ष 2022 तक 18,500 पिनकोड वाले स्थानों तक अपनी सेवाओं के विस्तार की योजना है. मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी 300 से ज्यादा गांवों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने जा रहे हैं. ऐसे में आपके पास डीटीडीसी के साथ जुड़ने का मौका है.
छोटे शहर से लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक संदेश और सामान पहुंचाने के लिए कुरियर, कार्गो जैसी सुविधाओं की अहमियत बढ़ गई है. कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक चक्रवर्ती के मुताबिक, एक्सपेंशन प्लान के तहत कंपनी और आउटलेट खोलने की तैयारी कर रही है. ऐसे शहर बड़ा हो या छोटा या फिर गांव में भी डीटीडीसी की फ्रेंचाइजी हासिल की जा सकती है. डीटीडीसी के साथ जुड़कर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसके लिए शुरुआत में महज 50 हजार रुपए खर्च करने होंगे.
कहां हैं फ्रेंचाइजी के ऑफर
फीस और चार्ज
सेटअप के लिए करना होगा इतना निवेश
फ्रेंचाइजी हासिल करने के लिए ये है जरूरी
रिटर्न
> फ्रेंचाइजी के लिए किए गए निवेश का डीटीडीसी 20 फीसदी रिटर्न देगी.
रॉयल्टी फीस
> कुल टर्नओवर का दस फीसदी रॉयल्टी फीस के रूप में फ्रेंचाइजी को देना होगा.
आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
सिक्युरिटी डिपॉजिट और स्टेबलिशमेंट फीस का डिमांड ड्राफ्ट, आइडेंटिटी प्रूफ जैसे-वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस, एड्रेस प्रूफ में राशन कार्ड, लैंडलाइन टेलीफोन बिल, लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट या फ्रेंचाइजी भवन संबंधी एग्रीमेंट, पासबुक और बैंक स्टेटमेंट और लेटर ऑफ रिफरेंस आदि. इससे साथ एक एप्लीकेशन फॉर्म भी भरना होगा.
फ्रेंचाइजी सुविधा
स्कीम को पूरी तरह समझने के लिए यहां क्लिक करें.
इन पर करें फ्रेंचाइजी के लिए मेल
विभिन्न इलाकों में फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ईमेल से संपर्क कर सकते हैं. डीटीडीसी आपको रिप्लाई कर फोन से संपर्क करेगी. इसके बाद स्थानीय अधिकारी द्वारा फ्रेंचाइजी हासिल करने में मदद भी दी जाएगी.
उत्तर भारत में फ्रेंचाइजी के लिए इस पर करें मेल - cm.north@dtdc.com
दक्षिण भारत में फ्रेंचाइजी के लिए इस पर करें मेल - cm.south@dtdc.com
पश्चिम भारत में फ्रेंचाइजी के लिए इस पर करें मेल - cm.west@dtdc.com
पूर्व भारत में फ्रेंचाइजी के लिए इस पर करें मेल - cm.east@dtdc.com