National Startup Awards 2025 के लिए आवेदन हुए शुरू, जानिए किन पैरामीटर्स पर चुने जाएंगे स्टार्टअप

DPIIT का कहना है कि स्टार्टअप्स का मूल्यांकन कई चरणों में किया जाएगा. इसमें योग्यता की जांच, फिर सेक्टर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और अंत में विशेषज्ञों के पैनल की तरफ से मूल्यांकन किया जाएगा.
National Startup Awards 2025 के लिए आवेदन हुए शुरू, जानिए किन पैरामीटर्स पर चुने जाएंगे स्टार्टअप

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग यानी डीपीआईआईटी (DPIIT) ने पांचवे नेशनल स्टार्टअप अवॉर्ड्स (National Startup Awards) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. ये अवॉर्ड सिर्फ बिजनेस की कमाई को नहीं, बल्कि समाज पर उसका असर, टिकाऊपन और आगे बढ़ने की क्षमता को भी ध्यान में रखकर दिए जाएंगे.

DPIIT का कहना है कि स्टार्टअप्स का मूल्यांकन कई चरणों में किया जाएगा. इसमें योग्यता की जांच, फिर सेक्टर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और अंत में विशेषज्ञों के पैनल की तरफ से मूल्यांकन किया जाएगा. इस प्रक्रिया में उद्योग जगत के बड़े नाम, निवेशक, शिक्षाविद और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे.

खेती से लेकर साइबरसिक्योरिटी तक

Add Zee Business as a Preferred Source

इस बार के नेशनल स्टार्टअप अवॉर्ड्स में कई सेक्टर शामिल किए गए हैं. इनमें एग्रीकल्चर, क्लीन एनर्जी, फिनटेक, एयरोस्पेस, हेल्थ, एजुकेशन, साइबरसिक्योरिटी और एक्सेसिबिलिटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं.

स्टार्टअप महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये की मदद

मार्च 2025 में हुए Startup Mahakumbh के दूसरे संस्करण में DPIIT ने Startup Maha Rathi Challenge की शुरुआत की थी. इसके तहत चुने गए स्टार्टअप्स को 30 करोड़ रुपये की फंडिंग, इंडस्ट्री के दिग्गजों से मेंटरशिप और ग्लोबल इन्वेस्टर नेटवर्क तक पहुंच दी जा रही है. इस पहल में DPIIT के साथ Avaana Capital, LetsVenture, Karnataka Digital Economy Mission, IVCA और HDFC जैसे नामचीन साझेदार शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6