&format=webp&quality=medium)
ड्रोन स्टार्टअप (Drone Startup) गरुड़ एयरस्पेस ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये का एक फंडिंग राउंड पूरा किया है. सीरीज बी के इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Venture Catalysts ने किया है. यह फंडिंग 250 मिलियन डॉलर के वैल्युएशन पर हुई है. बता दें कि इस स्टार्टअप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पैसे लगाए हुए हैं.
चेन्नई की ये कंपनी फंडिंग से मिले पैसों का इस्तेमाल अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करने में करेगी. साथ ही कुछ पैसों से कंपनी अपने सबसिस्टम, कंपोनेंट-लेवल ड्रोन प्रोडक्शन, रिसर्च-डेवलपमेंट और प्रोडक्शन फैसिलिटी को बड़ा बनाने के बारे में सोचेगी. इसके अलावा कंपनी इडवांस डिफेंस ड्रोन डिजाइन के लिए टेस्टिंग सेंटर डेवलप करने पर भी फोकस करेगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी के सीईओ और फाउंडर अग्निश्वर जयप्रकाश के अनुसार भारत में ड्रोन बनाने के लिए काम आने वाले कम से कम 45-55 फीसदी कंपोनेंट बाहर से इंपोर्ट करने पड़ते हैं. लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे 85-88 फीसदी ड्रोन देश में ही बने हुए हों. इस फंड को सबसिस्टम-लेवल और कंपोनेंट लेवल मैन्युफैक्चरिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. यह सब कंपनी की चेन्नई में मौजूद 25 हजार स्क्वायर फुट की मौजूदा फैसिलिटी के पास बनी 35 हजार स्क्वायर फुट की फैसिलिटी में होगा.
गरुड़ एयरोस्पेस की शुरुआत 2015 में हुई थी. अभी यह कंपनी 30 से भी ज्यादा तरह के ड्रोन और कई तरह की सर्विस ऑफर करती है. कंपनी के पास अभी करीब 400 ड्रोन का फ्लीट है, जो 84 शहरों में ऑपरेट होते हैं. कंपनी के पास अभी 750 से भी अधिक क्लाइंट हैं, जिनमें टाटा, अडानी, एचयूएल, रिलायंस और एल एंड टी जैसी कंपनियां भी शामिल हैं.