दिल्ली के एक उभरते हुए स्नीकर ब्रांड Gully Labs के साथ धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है. कंपनी के एक नए कर्मचारी ने जॉइनिंग के पहले ही हफ्ते में सिस्टम का फायदा उठाकर 100% डिस्काउंट कोड बनाए और करीब 2 लाख रुपये के जूते अपने दोस्तों के पते पर ऑर्डर कर दिए. इसके तुरंत बाद उसने नौकरी छोड़ दी. जब कंपनी ने उसे पकड़ा, तो उसने आधे जूते लौटा दिए, लेकिन बाकी के लिए कंपनी पर ही 'हैरेसमेंट' (उत्पीड़न) का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेज दिया. इस घटना ने स्टार्टअप्स में 'भरोसे' और 'सिस्टम कंट्रोल' की बहस को छेड़ दिया है.