ये Defence Startup बना रहा खास रडार सिस्टम, कंपनी ने उठाई ₹186 करोड़ की Funding, और मजबूत होगी देश की सुरक्षा

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में काम कर रहे बेंगलुरु के स्टार्टअप Sanlayan Technologies ने अपने सीरीज A फंडिंग राउंड में 186 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस राउंड का नेतृत्व आशीष कचौलिया, लशित संघवी और Jungle Ventures ने किया है.
ये Defence Startup बना रहा खास रडार सिस्टम, कंपनी ने उठाई ₹186 करोड़ की Funding, और मजबूत होगी देश की सुरक्षा

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में काम कर रहे बेंगलुरु के स्टार्टअप Sanlayan Technologies ने अपने सीरीज A फंडिंग राउंड में 186 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस राउंड का नेतृत्व आशीष कचौलिया, लशित संघवी और Jungle Ventures ने किया है. इस राउंड में मौजूदा निवेशक Gemba Capital, Singularity Ventures के साथ-साथ नए इन्वेस्टर Shastra VC ने भी हिस्सा लिया.

Sanlayan को इससे पहले मार्च 2024 में Jungle Ventures के First Cheque@Jungle प्लेटफॉर्म से 36 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली थी. इसके अलावा, कंपनी ने Dexcel Electronics में मेज्योरिटी स्टेक भी खरीदा था. यह कंपनी पहले ही जगुआर, सुखोई, तेजस और चंद्रयान-3 जैसे मिशन में योगदान दे चुकी है.

बनाएगी एडवांस डिफेंस सिस्टम

Add Zee Business as a Preferred Source

Sanlayan फिलहाल भारत के अनमैन्ड अंडरवॉटर व्हीकल (UUV) प्रोग्राम के लिए AESA रडार सिस्टम तैयार कर रही है. कंपनी अपने इन-हाउस R&D के साथ-साथ 5 भारतीय स्टार्टअप्स और विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर अत्याधुनिक तकनीकें विकसित कर रही है.

देश की सुरक्षा को देगा मजबूती

Sanlayan तीन-तरफा रणनीति पर काम करता है. पहला है भारतीय MSME डिफेंस कंपनियों को खरीदकर और मजबूत बनाना. दूसरा खुद की तकनीक विकसित करना और तीसरा ग्लोबल पार्टनरशिप करना. कंपनी के को-फाउंडर और CEO रोहन गाला ने कहा, “भारत का डिफेंस सेक्टर एक नए मोड़ पर खड़ा है. हम अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए जरूरी तकनीकों पर इन्वेस्ट कर रहे हैं और बड़े स्केल पर इंडियनाइजेशन प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में हैं.”

तेजी से बढ़ेगी टीम

Sanlayan आने वाले 6 महीनों में अपनी इंजीनियरिंग टीम को 5 गुना बढ़ाने की योजना में है. कंपनी फिलहाल R&D वैज्ञानिकों, एक्स-आर्मी ऑफिसर्स और डिफेंस सेक्टर के अनुभवी लीडर्स को भर्ती कर रही है. निवेशक आशीष कचोलिया ने कहा, “Sanlayan की सोच और स्ट्रैटजी भारत के डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को आगे ले जाने के लिए बहुत जरूरी है. यह सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का मामला है.”

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6