Bhavish Aggarwal एक बार फिर विवादों में, पहली दूसरी तीसरी नहीं.. छठी बार उठी उंगली, इस बार तो मामला सीरियस है

सोशल मीडिया (Social Media) रेडिट पर वायरल हो रही एक पोस्ट (Viral Post) के मुताबिक भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के एआई स्टार्टअप Krutrim के एक कर्मचारी ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है. इसके साथ ही एक बार फिर भाविश विवादों में आ गए हैं.
Bhavish Aggarwal एक बार फिर विवादों में, पहली दूसरी तीसरी नहीं.. छठी बार उठी उंगली, इस बार तो मामला सीरियस है

सोशल मीडिया (Social Media) रेडिट पर वायरल हो रही एक पोस्ट (Viral Post) के मुताबिक भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के एआई स्टार्टअप Krutrim के एक कर्मचारी ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है. अब इसे लेकर कंपनी के टॉक्सिक कल्चर और लीडरशिप पर सवाल उठाए जाने लगे हैं. ऐसा नहीं है कि भाविश अग्रवाल पर या उनकी किसी कंपनी पर पहली बार सवाल उठे हैं. अब तक वह 6 बार विवादों में रह चुके हैं.

1- कर्मचारी ने की आत्महत्या, टॉक्सिक वर्क कल्चर का लगा आरोप

ताजा घटना 8 मई की है, जिसे लेकर रेडिट पर एक पोस्ट किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. भाविश के एआई स्टार्टअप Krutrim के एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले के सामने आने के बाद टॉक्सिक वर्क कल्चर और बहुत ज्यादा प्रेशर में काम करने को लेकर एक बहस छिड़ गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्ट के अनुसार वह एक पूरे प्रोजेक्ट को अकेले ही संभाल रहे थे. कुछ वक्त पहले ही उनके साथ के दो अन्य लोगों ने नौकरी छोड़ दी थी, जिसकी वजह से पूरे प्रोजेक्ट का भार निखिल के कंधों पर आ गया था. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह करीब महीने भर पहले से पर्सनल लीव पर थे.

2- ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विस सेंटर पर सवाल

Ola के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) और ‘स्टैंड अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के बीच भी कुछ वक्त पहले तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर सवाल उठने लगे थे. भाविश अग्रवाल ने ओला गीगाफैक्ट्री की एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर कामरा ने कई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तस्वीर डाली, जो कथित तौर पर मरम्मत के लिए एक साथ खड़े थे.

इस पर भाविश और कुणाल के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. यहां तक कि भाविश ने कुणाल को यह तक बोल दिया- 'चोट लगी? दर्द हुआ? आ जा सर्विस सेंटर.' इतना ही नहीं, एक कमेंट में उन्होंने कुणाल कामरा से कहा- 'कॉमेडियन बन ना सके, चौधरी बनने चले हो.' तमाम यूजर्स भी भाविश और ओला की आलोचना करने लगे और खराब सर्विस पर भड़क गए

3- ओला मैप को लेकर भी हुआ था विवाद

MapMyIndia की पैरेंट कंपनी CE Info Systems ने Ola पर आरोप लगाया था कि उसने Ola Maps बनाने के लिए MapMyIndia के डेटा का इस्तेमाल किया है. आरोप था कि कंपनी ने MapMyIndia के डेटा की कैशिंग की, उसे सेव किया और लाइसेंस वाले प्रोडक्ट का डेटा कॉपी किया. हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा था कि CE Info Systems की तरफ से लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से झूठे और मिसलीड करने वाले हैं.

4- जब Krutrim AI बोल पड़ा- 'मुझे तो OpenAI ने बनाया है'

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कुछ प्रिंट शॉट शेयर किए थे, जिनमें दिख रहा था कि कृत्रिम एआई खुद को OpenAI की तरफ से बनाया गया बता रहा है. कुछ लोगों ने इसे देखने के बाद भी कहा था कि यह ओपनएआई के चैटजीपीटी जैसा दिखता है.

इसी बीच बहुत सारे लोगों ने चैटबोट इस्तेमाल करना शुरू किया और एक शख्स को कृत्रिम ने कहा कि उसे ओपन एआई ने बनाया है. कृत्रिम की टीम ने कहा था कि यह एक ओपन-सोर्स डेटासेट की तरफ से डेटा लीकेज (data leakage) की वजह से हुआ है, जिसे लैंग्वेज मॉडल की फाइन-ट्यूनिंग करने की प्रोसेस में इस्तेमाल किया गया था.

5- हफ्ते में 70 घंटे काम वाले बयान पर भी हुआ था विवाद

ओला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने नारायण मूर्ति की सप्ताह में 70 घंटे काम करने की सलाह का समर्थन किया था. उस पर भी वह काफी ट्रोल हुए थे. हैदराबाद के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट सुधीर कुमार ने था कि लंबे समय तक काम करने से कई गंभीर बीमारियों और यहां तक ​​कि समय से पहले मौत का खतरा बढ़ जाता है.

कई वैज्ञानिक अध्ययनों का हवाला देते हुए डॉक्टर ने कहा था कि हर सप्ताह 55 या उससे अधिक घंटे काम करने से स्ट्रोक का खतरा 35 प्रतिशत अधिक होता है और प्रति सप्ताह 35-40 घंटे काम करने की तुलना में इस्केमिक हृदय रोग से मरने का खतरा 17 प्रतिशत अधिक होता है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सप्ताह में 55 घंटे से अधिक काम करने से हर साल 8 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है.

6- शनिवार-रविवार की छुट्टी नहीं होनी चाहिए

भविश अग्रवाल ने कुछ समय पहले कहा था कि शनिवार और रविवार की छुट्टी नहीं होनी चाहिए. इसका एक वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल भी होता है. कुछ वक्त पहले जब ईवाई की एक सीए की अधिक काम के चलते मौत हुई थी, तब भी वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

भाविश का कहना है कि वह वर्क लाइफ बैलेंस की मॉडर्न सोच को सही नहीं मानते हैं. शनिवार और रविवार की छुट्टी भारतीय परंपरा नहीं है. भाविश कहते हैं कि यह पश्चिमी सभ्यता का हिस्सा है. हमारे देश में पहले शनिवार और रविवार की छुट्टी नहीं होती थी. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हम कुछ दशकों पहले नजर डालें तो पता चलेगा कि लोग हफ्ते में 5 दिन काम करके छुट्टी नहीं मांगते थे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6