crude oil1 hr ago
&format=webp&quality=medium)
ऑनलाइन ज्वैलरी विक्रेता फर्म कैंडेरे (Candere) के फाउंडर (Founder) रूपेश जैन (Rupesh Jain) ने प्रयोगशाला में बने कृत्रिम हीरों के ब्रांड ‘लूसिरा’ (Lucira) को पेश किया है. कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नया ब्रांड मौजूदा वक्त में देश भर में सप्लाई के साथ ऑनलाइन उपलब्ध होगा.
ब्रांड प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों में प्रमुख स्टोर खोलने की योजना बना रहा है. इसके बाद भारत समेत वैश्विक बाजारों में खुदरा विस्तार किया जाएगा. वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, 2017 में कल्याण ज्वैलर्स ने कैंडेरे का अधिग्रहण किया था.
लूसिरा के संस्थापक जैन ने बयान में कहा, ‘‘भारत और वैश्विक बाजारों में विस्तार की योजना के साथ हमारा लक्ष्य लूसिरा को आधुनिक विलासिता का पर्याय बनाना है जो व्यक्तिगत, उद्देश्यपूर्ण और पूरे गर्व के साथ भारतीय (ब्रांड) हो.’’