&format=webp&quality=medium)
इसमें 5,000 रुपये से 6,000 रुपये के बीच monthly income के साथ स्वरोजगार मिलेगा. (Reuters)
उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपना बिजनेस आसानी से शुरू कर सकती है. वे उत्तर प्रदेश सरकार की 'टेक-होम राशन' (Take home ration) योजना से जुड़ सकती है. सरकार अब महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) के जरिए राशन की सप्लाई करेगी. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) ने इसके लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) के World food program के साथ एक समझौता किया है. इससे लगभग 200 महिला SAG उद्यमों को 1,200 करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर के साथ कारोबार करने की उम्मीद है.
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह 20 साल में स्वयं सहायता समूह को मिले कर्ज को लगभग दोगुना कर देगा. उनके मुताबिक 18 जिलों, 204 ब्लॉकों और 42,228 आंगनवाड़ी केंद्रों को कवर करने वाले ग्रामीण आजीविका मिशन के व्यापक SAG नेटवर्क के ब्लॉक-स्तर पर 'टेक होम राशन' का स्थानीय उत्पादन शुरू करने की योजना है.
18 जिलों में ये प्रोजेक्ट चलेगा, जिसमें अलीगढ़, अंबेडकरनगर, औरैया, बागपत, बांदा, बिजनौर, चंदौली, इटावा, फतेहपुर, गोरखपुर, कन्नौज, खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मिजार्पुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर और उन्नाव शामिल हैं.
बाद में, सभी 75 जिलों के 825 ब्लॉकों को कार्यक्रम के तहत कवर करने का प्रस्ताव है. सरकार के मुताबिक, SAG नेटवर्क हरेक महिला को 240 दिनों की आजीविका प्रदान करने के लिए कम से कम 33.78 लाख लाभार्थियों (Beneficiary) तक पहुंचने में मदद करेगा.
स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोजेक्ट (SYEP) के तहत 20,689 महिलाओं को छोटे उद्योगों से जोड़ा गया है. CM के मुताबिक यह आइडिया एक गरीब परिवार की महिला को SAG से जुड़ने और financial status बढ़ाने में सक्षम बनाने में मदद करता है जो उन्हें गरीबी से बाहर निकालने में मदद करेगा.
Zee Business Live TV
कार्यक्रम का उद्देश्य एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) के तहत अन्न जरूरत को पूरा करना भी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से 3,000 महिला SAG को उद्यमी बनने में मदद मिलेगी और 5,000 रुपये से 6,000 रुपये के बीच monthly income के साथ स्वरोजगार मिलेगा.
महिला एसएचजी ने महामारी के दौरान 94.26 लाख मास्क, 50,000 से अधिक PPE किट, 25.9 लाख स्कूल ड्रेस और करीब 14,000 लीटर सैनिटाइजर तैयार किए हैं.