&format=webp&quality=medium)
भारत में पार्किंग ढूंढना एक रोजमर्रा की परेशानी है, लेकिन अब आपको इस टेंशन से निजात मिल जाएगी. स्मार्ट पार्किंग सॉल्यूशन कंपनी Blyp (Smart Parking Solution) ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, जिसे पहले ParkMate के नाम से जाना जाता था.
2 नवंबर 2025 को ज़ी टीवी और ZEE5 पर आने वाले शो IdeaBaaz के चौथे एपिसोड में Blyp को फीचर किया गया. इस एपिसोड में कंपनी के को-फाउंडर्स ने बताया कि कैसे Blyp भारत में पार्किंग सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल, आसान और तेज़ बना रहा है.
Blyp का सबसे बड़ा इनोवेशन है- “2 मिनट में क्विक पार्किंग” (Quick Parking in 2 Minutes). यह एक ऐसा ऐप है जो यूजर को न सिर्फ पार्किंग स्पेस खोजने में मदद करता है, बल्कि उसे ऑनलाइन पेमेंट और टिकटलेस एंट्री का अनुभव भी देता है.
कंपनी के Co-founder और CEO धनंजय भारद्वाज (Dhananjaya Bharadwaj) ने शो में कहा- “Blyp को IdeaBaaz पर फीचर होना हमारे लिए गर्व का क्षण है. हमारा मकसद है कि हर भारतीय कार ओनर को फास्ट, सेफ और टिकाऊ पार्किंग अनुभव मिले.” उन्होंने बताया कि कंपनी अब अपनी टेक्नोलॉजी को और मजबूत बनाने और नए शहरों में विस्तार करने की दिशा में काम कर रही है.
Blyp ने हाल ही में ₹50 लाख की फंडिंग (Funding) जुटाई है. यह निवेश Sandesh Sharda, जो भारत में तेजी से उभरते निवेशकों में से एक हैं, की ओर से मिला है. यह राशि Blyp के Pre-Series A Bridge Round का हिस्सा है.
कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने टेक्नोलॉजी स्टैक (Technology Stack) को मजबूत करने में, मेट्रो और टियर-2 शहरों में विस्तार के लिए, नए कॉरपोरेट्स, मॉल्स और इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स को जोड़ने के लिए.
Blyp के Co-founder और COO अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) ने कहा, “हमारा विजन हमेशा से रहा है- पार्किंग को बिना झंझट, तकनीक आधारित और डिजिटल-फर्स्ट बनाना. हम सिर्फ पार्किंग नहीं, बल्कि स्मार्ट सिटीज़ (Smart Cities) के लिए पूरी डिजिटल पार्किंग इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं.”
उन्होंने बताया कि Blyp अब उन चुनौतियों को हल कर रहा है, जो हर रोज के ड्राइवर फेस करते हैं, वह हैं पार्किंग की कमी, नकद भुगतान की दिक्कत, सुरक्षा की चिंता, और समय की बर्बादी. फिलहाल Blyp की सर्विस दिल्ली NCR और कई स्मार्ट सिटीज़ (Smart Cities) में चल रही है. कंपनी का लक्ष्य है कि अगले साल तक यह 20+ शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए.
IdeaBaaz ज़ी टीवी और ZEE5 का एक शो है जो भारत के सबसे इनोवेटिव स्टार्टअप्स और फाउंडर्स को प्लेटफॉर्म देता है. Blyp का इस शो पर फीचर होना यह साबित करता है कि भारतीय स्टार्टअप्स अब “रियल प्रॉब्लम्स” सॉल्व करने में जुटे हैं.
यह शो उद्यमिता (Entrepreneurship) को प्रमोट करने और देश के युवाओं को बिजनेस आइडिया पर काम करने के लिए प्रेरित करता है. Blyp की कहानी इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक टेक्नोलॉजी स्टार्टअप रोजमर्रा की बड़ी समस्या का डिजिटल हल निकाल सकता है.
Blyp सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि “ग्रीन इनिशिएटिव” भी है. कंपनी का लक्ष्य है कि पेपरलेस और एनर्जी-एफिशिएंट पार्किंग सिस्टम (Green Parking Ecosystem) तैयार किया जाए.
इससे न सिर्फ सुविधा बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण और संसाधनों की बर्बादी भी घटेगी. Blyp की तकनीक कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) को कम करती है क्योंकि ड्राइवरों को अब पार्किंग ढूंढने के लिए गाड़ियों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते.
Blyp की कहानी इस बात का उदाहरण है कि जब तकनीक (Technology) सही दिशा में इस्तेमाल होती है, तो वह जिंदगी आसान बना देती है. भारत जैसे देश में, जहां रोज लाखों लोग पार्किंग की समस्या से जूझते हैं, Blyp का “2 मिनट पार्किंग सॉल्यूशन” एक गेम चेंजर साबित हो सकता है. IdeaBaaz पर फीचर होना और नई फंडिंग मिलना इस स्टार्टअप के लिए सिर्फ शुरुआत है- असली मंजिल है हर शहर में “स्मार्ट पार्किंग इंडिया” का सपना पूरा करना.
Blyp स्मार्ट पार्किंग सॉल्यूशन कंपनी है.
कंपनी ने ₹50 लाख की नई फंडिंग हासिल की है.
निवेशक संदीश शारदा (Sandesh Sharda) ने.
यह यूजर को 2 मिनट में नजदीकी पार्किंग ढूंढने और बुक करने देता है.
Zee TV और ZEE5 के शो IdeaBaaz पर.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)