&format=webp&quality=medium)
भारत में कॉफी कल्चर (Coffee Culture) तेजी से बदल रहा है. पहले जहां चाय हर गली-मोहल्ले का हिस्सा थी, वहीं अब मॉल्स और ऑफिस हब्स में कॉफी कैफे बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी लहर को पकड़कर Blue Tokai Coffee Roasters ने खुद को प्रीमियम कॉफी ब्रांड (Premium Coffee Brand) के तौर पर स्थापित किया है.
कंपनी अभी कई भारतीय शहरों में कैफे चला रही है और धीरे-धीरे इसकी पहचान ग्लोबल लेवल पर भी बन रही है. हाल ही में कंपनी को मौजूदा निवेशकों से 220 करोड़ रुपये की ब्रिज फंडिंग (Bridge Funding) मिली है.
ब्लू टोकाई ने साफ किया है कि इस फंडिंग का इस्तेमाल बड़े मोर्चों पर होगा.
इसका मतलब है कि आने वाले समय में ब्लू टोकाई सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल कॉफी इंडस्ट्री (Global Coffee Industry) में भी बड़ा खिलाड़ी बनने की तैयारी कर रही है.
कंपनी के फाउंडर्स ने कहा है कि उन्होंने अब अपने ग्रोथ टारगेट्स को ऊपर की तरफ रिवाइज किया है. कंपनी का पुराना टारगेट 2027 तक 1000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू करना और 100 करोड़ रुपये का EBITDA हासिल करना था. अब कंपनी का नया टारगेट अगले 4 साल में 2000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू करना और 800 से ज्यादा स्टोर खोलना है.
पिछले 4 सालों में ब्लू टोकाई की ग्रोथ जबरदस्त रही है. कंपनी ने 5 गुना से ज्यादा की छलांग लगाई है. इस ग्राफ से साफ है कि कंपनी हर साल लगातार डबल-डिजिट ग्रोथ कर रही है और अब आक्रामक एक्सपैंशन की तैयारी में है.
| वित्तीय वर्ष (Fiscal Year) | राजस्व (Revenue) |
|---|---|
| FY21 | ₹41 करोड़ |
| FY22 | ₹75 करोड़ |
| FY23 | ₹127 करोड़ |
| FY24 | ₹216 करोड़ |
ब्लू टोकाई का सीधा मुकाबला भारत की नई कॉफी चेन और स्टार्टअप्स से है. इनमें Rage Coffee, Third Wave Coffee Roasters, Slay Coffee, Sleepy Owl और Seven Beans Co. जैसे स्टार्टअप शामिल हैं. ये सभी ब्रांड भारत के युवाओं को प्रीमियम और मॉडर्न कॉफी एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रहे हैं.
ब्लू टोकाई ने अब तक कुल 105 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है. इसमें से पिछले साल अगस्त 2024 में Verlinvest के नेतृत्व में सीरीज C राउंड में 30 मिलियन डॉलर मिले थे.
यह भारत का पहला बड़ा स्पेशलिटी कॉफी ब्रांड है. कंपनी लोकल फार्मर्स से डायरेक्ट सोर्सिंग करती है. प्रीमियम क्वालिटी और यूथ-फ्रेंडली ब्रांडिंग कंपनी की ताकत है. अब यह इंटरनेशनल बाजार में कदम रखने वाला पहला भारतीय कॉफी स्टार्टअप.
ब्लू टोकाई ने जिस तरह लगातार ग्रोथ दिखाई है और अब बड़े लक्ष्य सेट किए हैं, उससे साफ है कि आने वाले समय में यह भारत का Starbucks बन सकता है. अगर इसका 2000 करोड़ का रेवेन्यू टारगेट और 800 स्टोर्स का सपना पूरा होता है, तो यह भारत का सबसे बड़ा कॉफी ब्रांड बन जाएगा.
कंपनी ने 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 220 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
भारत में नए स्टोर्स, रोस्टरी और बेकरी यूनिट्स, और दुबई व जापान में एक्सपैंशन पर.
चार साल में 2000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 800 से ज्यादा स्टोर्स.
Rage Coffee, Third Wave, Slay Coffee, Sleepy Owl और Seven Beans Co. जैसे ब्रांड्स से.
कुल 105 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)