बेंगलुरु (Bengaluru) की सड़कों और ट्रैफिक (Traffic) की खराब हालत अब कंपनियों (Companies) को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है. ब्लैकबक (BlackBuck) ने ऑफिस शिफ्ट करने का एलान कर दिया है, जबकि बायोकॉन (Biocon) की किरण मजूमदार शॉ और मोहंदास पाई ने सीधे डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को टैग कर नाराजगी जताई है. सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया की यह समस्या अब बड़ा संकट बन चुकी है.