ये Startup बदल रहा किराना दुकानों की तस्वीर, अब जुटाई करीब ₹25 करोड़ की Funding

दिल्ली-एनसीआर के छोटे दुकानदारों को डिजिटल रिटेल इकोनॉमी से जोड़ने वाली स्टार्टअप Fairdeal.Market ने प्री-सीरीज A राउंड में 3 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. कंपनी इस पैसे से अपनी टेक्नोलॉजी को मजबूत करेगी, नए इलाकों में विस्तार करेगी और ज्यादा D2C व रीजनल ब्रांड्स को जोड़ेगी.
ये Startup बदल रहा किराना दुकानों की तस्वीर, अब जुटाई करीब ₹25 करोड़ की Funding

छोटे दुकानदारों के बिजनेस में क्रांति लाने वाली स्टार्टअप Fairdeal.Market ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. कंपनी ने Incubate Fund Asia, Waterbridge Ventures और कुछ एंजल निवेशकों से 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है. इस पैसे से कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी और मजबूत करेगी, दिल्ली-एनसीआर के नए इलाकों में पहुंचेगी और ज्यादा ब्रांड्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाएगी.

प्रतीक बंसल और यश बंसल नाम के दो भाइयों ने इस कंपनी की शुरुआत की थी. उनका मकसद था कि मोहल्ले के छोटे-छोटे दुकानदार भी डिजिटल रिटेल इकोनॉमी में शामिल हो सकें. कंपनी का कहना है कि वो कम खर्च और स्मार्ट बिजनेस मॉडल पर काम करती है और पहले साल में ही 10 मिलियन डॉलर ARR तक पहुंचने की राह पर है.

VIDEO- 3 शेयर पर Sell Rating, निवेशक जरूर देखें ये वीडियो

छोटे दुकानदारों को बना रही है "किंग-इन-कंट्रोल"

कंपनी के फाउंडर्स का कहना है कि अब किराना स्टोर सिर्फ डिजिटल इकोनॉमी में एडजस्ट नहीं कर रहे, बल्कि उसे परिभाषित कर रहे हैं. फेयरडील का मॉडल इंस्टेंट डिलीवरी और स्मार्ट डिमांड सेंसिंग पर आधारित है. इससे दुकानदारों को सिर्फ वही सामान मिलता है जिसकी उन्हें जरूरत है- न ज्यादा स्टॉक, न पैसे का नुकसान.

VIDEO- ICICI Bank ने घटाया Minimum Balance, जानें नया नियम

1,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स, ब्रांड्स को भी फायदा

Fairdeal छोटे दुकानदारों को 1,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की क्लाउड इन्वेंट्री तक पहुंच देती है. साथ ही उन्हें ऐसे उभरते ब्रांड्स से भी जोड़ती है जो ज्यादा मुनाफा देते हैं. कंपनी का लक्ष्य है कि अगले तीन साल में 1 लाख वफादार दुकानदार जोड़ लिए जाएं, जिससे 150 मिलियन डॉलर ARR हासिल हो सके.

निवेशकों की भी उम्मीदें बड़ी

Incubate Fund Asia के पार्टनर राजीव रांका का कहना है कि फेयरडील 1.3 करोड़ से ज्यादा माइक्रो रिटेलर्स के लिए मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है. वहीं WaterBridge Ventures के पार्टनर आशीष जैन ने कहा कि कंपनी के पास ऐसा डेटा है जो ब्रांड्स के लिए बेहद मूल्यवान है- चाहे वो मल्टीनेशनल हों, रीजनल या D2C.

Video- SBI ने IMPS Transaction पर लगाए नए चार्ज, जानें डिटेल्स!

Conclusion: ऑफलाइन रिटेल का चेहरा बदल रहा है

ऑफलाइन रिटेल को हमेशा से ‘डेटा डार्क’ माना जाता था, लेकिन फेयरडील ने इस सोच को बदलना शुरू कर दिया है. कार्ट लेवल पर पारदर्शिता और मार्केट इनसाइट्स देकर यह छोटे दुकानदारों को एक मॉडर्न बिजनेस में बदल रही है, जहां वे स्मार्ट, कम लागत वाले और मुनाफे वाले फैसले ले सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Fairdeal.Market क्या है?

यह एक B2B क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो छोटे दुकानदारों को डिजिटल रिटेल इकोनॉमी से जोड़ता है.

VIDEO- Shilpa Medicare Bonus Share: शानदार नतीजे! अब निवेशकों की बल्ले-बल्ले

कंपनी ने कितनी फंडिंग जुटाई है?

3 मिलियन डॉलर प्री-सीरीज A फंडिंग में.

कंपनी के फाउंडर्स कौन हैं?

कंपनी का लक्ष्य क्या है?

3 साल में 1 लाख दुकानदार जोड़ना और 150 मिलियन डॉलर ARR पाना.

कंपनी किस तरह मदद करती है दुकानदारों की?

क्लाउड इन्वेंट्री, इंस्टेंट डिलीवरी और डिमांड सेंसिंग से स्टॉक और कैपिटल की बर्बादी रोकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6