AI के जरिए हेल्थकेयर में क्रांति ला रहा ये Startup, जुटाई ₹175 करोड़ की बड़ी Funding, जानिए कहां इस्तेमाल होगा पैसा

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अमेरिका के हेल्थ सिस्टम्स और डॉक्टर ग्रुप्स में अपनी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट को तेज करने, टीम को बड़ा करने और बे एरिया में नया मुख्यालय खोलने के लिए करेगी.
AI के जरिए हेल्थकेयर में क्रांति ला रहा ये Startup, जुटाई ₹175 करोड़ की बड़ी Funding, जानिए कहां इस्तेमाल होगा पैसा

जनरेटिव एआई पर आधारित मेडिकल कोडिंग प्लेटफॉर्म Arintra ने सीरीज-ए फंडिंग राउंड में 21 मिलियन डॉलर (करीब ₹175 करोड़) जुटाए हैं. इस राउंड की अगुवाई Peak XV Partners ने की है. वहीं Endeavor Health Ventures, Y Combinator, Counterpart Ventures, Spider Capital, Ten13 और कई रणनीतिक निवेशकों ने भी इसमें हिस्सा लिया है.

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अमेरिका के हेल्थ सिस्टम्स और डॉक्टर ग्रुप्स में अपनी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट को तेज करने, टीम को बड़ा करने और बे एरिया में नया मुख्यालय खोलने के लिए करेगी.

VIDEO- 3 शेयर पर Sell Rating, निवेशक जरूर देखें ये वीडियो

एआई से होगी मेडिकल कोडिंग की टेंशन खत्म

Add Zee Business as a Preferred Source

Arintra की शुरुआत 2020 में नितेश शॉफ और प्रीति भार्गव ने की थी. ये प्लेटफॉर्म अस्पतालों और हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स के लिए मेडिकल कोडिंग को पूरी तरह ऑटोमैटिक करता है. यानी डॉक्टर या अस्पताल का स्टाफ जब मरीज की रिपोर्ट या इलाज का डेटा डालता है, तो सिस्टम उसे तुरंत सटीक इंश्योरेंस कोड में बदल देता है. साथ ही इसमें क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन इंप्रूवमेंट (CDI) और डिनायल प्रिवेंशन भी एक ही जगह मिल जाता है, जिससे दावा (क्लेम) रिजेक्ट होने के चांस कम हो जाते हैं.

VIDEO- ICICI Bank ने घटाया Minimum Balance, जानें नया नियम

समय और पैसे दोनों की बचत

Arintra का बिजनेस मॉडल एंटरप्राइज SaaS है, जो सीधे अस्पतालों के मौजूदा EHR सिस्टम (जैसे Epic, Athena) में जुड़ जाता है. इससे हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को सही और पूरा रिइम्बर्समेंट मिलता है. साथ ही क्लेम रिजेक्शन कम होता है और कैश फ्लो तेजी से बढ़ता है. इतना ही नहीं, इससे मेडिकल स्टाफ का समय भी बचता है

Video- SBI ने IMPS Transaction पर लगाए नए चार्ज, जानें डिटेल्स!

Arintra के को-फाउंडर और सीईओ नितेश शॉफ ने कहा,“हेल्थकेयर में पेमेंट सिस्टम खराब स्थिति में है. इंश्योरेंस कंपनियां पॉलिसी और टेक्नोलॉजी के जरिए डॉक्टरों पर ज्यादा बोझ डाल रही हैं. हमने Arintra को इसलिए बनाया ताकि अस्पताल और डॉक्टर स्केल पर सही और नियमों के हिसाब से कमाई कर सकें और फ्रंटलाइन टीम का दबाव घटे.”

VIDEO- Shilpa Medicare Bonus Share: शानदार नतीजे! अब निवेशकों की बल्ले-बल्ले

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6