&format=webp&quality=medium)
एआई की दुनिया में जितनी तेजी से नई कंपनियां आ रही हैं, उतनी ही तेजी से कुछ बड़े नाम गायब भी हो रहे हैं. इसी कड़ी में नया नाम जुड़ा है yupp ai का. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वे अपना सफर खत्म कर रहे हैं. पिछले साल जून (13 जून 2025) में बड़े धमाके के साथ शुरू हुआ यह Startup अब इतिहास का हिस्सा बनने जा रहा है.
कंपनी के इस फैसले ने उन लाखों यूजर्स को निराश किया है जो यहां दुनिया के सबसे बेहतरीन एआई मॉडल्स का इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे थे. लेकिन एक सफल स्टार्टअप के लिए सिर्फ यूजर्स का होना काफी नहीं होता, और yupp ai के साथ भी यही हुआ.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने साफ किया है कि उनकी वेबसाइट केवल 15 अप्रैल तक ही लाइव रहेगी. अगर आप इस प्लेटफॉर्म के यूजर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ जरूरी बातें जानना जरूरी है:
नए साइनअप बंद: अब कोई भी नया यूजर इस साइट पर अकाउंट नहीं बना सकता.
नई बातचीत पर रोक: मौजूदा यूजर्स अब एआई मॉडल्स के साथ नई चैट शुरू नहीं कर पाएंगे.
डेटा डाउनलोड: कंपनी ने अपने यूजर्स को मौका दिया है कि वे 15 अप्रैल से पहले अपनी पुरानी चैट हिस्ट्री देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- थककर सो गया AI, पहले 15 भाषाओं में कहा अलविदा, फिर 500 बार Bye लिखकर हुआ Crash, वजह पूछी तो बोला- 'नींद आ गई थी'!
हैरानी की बात यह है कि yupp ai के पास 1.3 मिलियन (13 लाख) से ज्यादा यूजर्स थे और कई बड़ी एआई लैब्स उनके भुगतान करने वाले ग्राहक (Paying Customers) भी थे. इसके बावजूद कंपनी को बंद करना पड़ा. इसके पीछे मुख्य रूप से 3 बड़े कारण सामने आए हैं:
1. प्रोडक्ट-मार्केट फिट की कमी
स्टार्टअप की भाषा में कहें तो कंपनी वह मॉडल तैयार नहीं कर पाई जो लंबे समय तक मुनाफा कमा कर दे सके. कंपनी का उद्देश्य एक ऐसा 'मार्केटप्लेस' बनाना था जहां यूजर्स मॉडल्स का मूल्यांकन (Evaluation) करें और कंपनियां उस डेटा को खरीदें. लेकिन यह तालमेल उम्मीद के मुताबिक नहीं बैठ पाया.
2. चैटबॉट्स से आगे निकली दुनिया
ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने एक बहुत गहरी बात कही है. उन्होंने बताया कि अब दुनिया 'स्टैंडअलोन चैटबॉट्स' (जैसे सिर्फ सवाल-जवाब करने वाले बॉट्स) से ऊब चुकी है. अब जमाना 'एजेंटिक सिस्टम' (Agentic Systems) का है. ये ऐसे मॉडल हैं जो सिर्फ बात नहीं करते, बल्कि उनके पास अपनी मेमोरी होती है, वे बाहरी टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और आपके लिए असल में काम (जैसे ईमेल भेजना या कोडिंग करना) कर सकते हैं.
3. इवैल्यूएशन की घटती जरूरत
yupp ai का मुख्य काम क्राउडसोर्सिंग के जरिए एआई मॉडल्स की जांच करना था. लेकिन जैसे-जैसे एआई मॉडल्स खुद ज्यादा समझदार और सक्षम होते गए, इंसानों द्वारा चैट लेयर पर उनकी जांच करने की जरूरत कम होती गई.
ये भी पढ़ें- बंद हो गया एक और स्टार्टअप, गूगल के एक प्रोडक्ट ने खत्म कर दिया बिजनेस! फाउंडर ने खुद बताया क्यों किया Shutdown
कंपनी की टीम ने अपने विदाई संदेश में काफी भावुक बातें लिखी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे और टॉप एआई मॉडल्स को आम जनता के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया. कंपनी ने अपने निवेशकों, कर्मचारियों और ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी यात्रा को विराम दे दिया है.
उन्होंने लिखा, "हमें गर्व है कि हमारी कम्युनिटी के लोगों ने इन टूल्स का इस्तेमाल सीखने, नई चीजें बनाने और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए किया. आपने इन स्किल्स को अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाया, हमारे लिए यही सबसे बड़ी उपलब्धि थी."
ये भी पढ़ें- कुदरत को 'आईना' दिखा रहा ये Startup, रात के अंधेरे में बेचेगा 'धूप', ऐप से कर सकेंगे बुक, जानिए देने होंगे कितने पैसे
yupp ai का बंद होना यह सबक देता है कि एआई के क्षेत्र में तकनीक इतनी तेजी से बदल रही है कि कल का 'लेटेस्ट' आज 'पुराना' हो जाता है. जो कंपनियां खुद को सिर्फ चैट इंटरफेस तक सीमित रखेंगी, उनके लिए भविष्य में टिकना मुश्किल होगा. फिलहाल, yupp ai के यूजर्स के पास 15 अप्रैल तक का ही समय है कि वे अपनी यादें और डेटा समेट लें.
1- yupp ai कब तक काम करेगा?
वेबसाइट 15 अप्रैल तक खुली रहेगी, उसके बाद इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.
2- क्या मैं अभी भी yupp ai पर नया अकाउंट बना सकता हूं?
नहीं, कंपनी ने नए साइनअप और नई बातचीत को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है.
3- क्या मेरी पुरानी चैट सुरक्षित है?
हां, आप 15 अप्रैल तक लॉगिन करके अपनी चैट हिस्ट्री देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
4- yupp ai बंद होने की सबसे बड़ी वजह क्या है?
कंपनी को सही 'प्रोडक्ट-मार्केट फिट' नहीं मिला और एआई मार्केट अब चैटबॉट्स से हटकर 'एजेंटिक सिस्टम' की ओर जा रहा है.
5- क्या मुझे अपना डेटा डाउनलोड करने के लिए पैसे देने होंगे?
नहीं, कंपनी ने डेटा एक्सेस और डाउनलोड की सुविधा मुफ्त दी है, लेकिन यह सिर्फ 15 अप्रैल तक ही उपलब्ध है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)