अमेरिका (USA) में बसे इंडियन-ओरिजिन सीईओ (Indian-origin CEO) Daksh Gupta फिर से सुर्खियों में हैं. पिछले साल 14 घंटे काम (14-hour Workday) की वकालत कर विवादों में आए गुप्ता अब भी मानते हैं कि लंबा काम करना सफलता की कुंजी है. उनकी एआई स्टार्टअप (AI Startup) Greptile में सैलरी करोड़ों में है, लेकिन वर्क-फ्रॉम-ऑफिस (Work from Office) अनिवार्य और काम का दबाव बेहद ज्यादा है.