घर-घर तक हाईजीनिक अंडे पहुंचाता है ये Startup, अब जुटाई ₹170 करोड़ की Funding, जानिए कहां होगा पैसों का इस्तेमाल

Eggoz को Series C राउंड में जो 20 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है, उसे Gaja Capital ने लीड किया है. इसके अलावा IvyCap Ventures, Rebright Partners, NABVENTURES, Avaana Capital और अन्य नामी इन्वेस्टर्स ने भी निवेश किया है.
घर-घर तक हाईजीनिक अंडे पहुंचाता है ये Startup, अब जुटाई ₹170 करोड़ की Funding, जानिए कहां होगा पैसों का इस्तेमाल

भारत में आज भी ज्यादातर लोग जो अंडे खाते हैं, वो खुले में बिकने वाले, बिना किसी गारंटी के अंडे होते हैं. इनमें हाइजीन का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है. लेकिन अब यह धीरे-धीरे बदल रहा है. दिल्ली और बाकी बड़े शहरों में तेजी से पॉपुलर हो रही एग्गोज़ (Eggoz) नाम की कंपनी ना सिर्फ साफ और न्यूट्रिशन से भरपूर अंडे लोगों तक पहुंचा रही है, बल्कि अब इसने 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 170 करोड़ रुपये की नई फंडिंग भी जुटा ली है.

Eggoz को Series C राउंड में जो 20 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है, उसे Gaja Capital ने लीड किया है. इसके अलावा IvyCap Ventures, Rebright Partners, NABVENTURES, Avaana Capital और अन्य नामी इन्वेस्टर्स ने भी निवेश किया है. कंपनी इस फंड से नई सिटीज़ में विस्तार, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाएगी.

ग्राहकों को मिल रहे हाई-क्वालिटी अंडे

Add Zee Business as a Preferred Source

Eggoz की शुरुआत 2017 में IIT खड़गपुर के तीन दोस्तों अभिषेक नेगी, आदित्य सिंह और उत्तम कुमार ने की थी. इनका सपना था कि गांवों के किसानों से सीधे जुड़कर लोगों को ताजे, साफ और ट्रेस करने लायक अंडे मिलें. कंपनी का मॉडल टेक्नोलॉजी बेस्ड और एसेट-लाइट है, जिससे किसान भी कमाई करते हैं और ग्राहकों को हाई-क्वालिटी अंडे मिलते हैं.

अंडा ही नहीं, अब तो स्नैक्स भी

Eggoz सिर्फ कच्चे अंडों तक सीमित नहीं है. कंपनी अब एग मोमोज, बर्गर पैटीज़ और अन्य रेडी-टू-कुक स्नैक्स भी बना रही है. ये प्रोटीन से भरपूर प्रोडक्ट खासकर शहरी, बिज़ी लाइफस्टाइल के लिए डिजाइन किए गए हैं. कंपनी के प्रोडक्ट फिलहाल दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे जैसे 11 बड़े शहरों में मिल रहे हैं.

तेज रफ्तार से बढ़ रहा है बिजनेस

Eggoz का FY25 में नेट रेवेन्यू ₹130 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹74 करोड़ था. यानी कंपनी ने 76% ग्रोथ दर्ज की. Q4 FY25 में कंपनी का ब्रांड ARR ₹200 करोड़ तक पहुंचा और कंपनी EBITDA ब्रेकईवन पर भी आ गई है.

Eggoz के को-फाउंडर अभिषेक नेगी का कहना है, “भारत में 95% अंडे खुले में बिकते हैं, जिनमें न सफाई होती है और न कोई गारंटी. हमारा लक्ष्य है कि हर भारतीय को ऐसा अंडा मिले जो साफ, न्यूट्रिशन से भरपूर और ट्रेस करने लायक हो.”

Eggoz की उड़ान अभी बाकी है

IvyCap Ventures के विक्रम गुप्ता मानते हैं कि 140 अरब अंडों के बाजार में क्वालिटी की भारी कमी है. Eggoz इस चुनौती को ब्रांड, टेक और भरोसे के साथ हल कर रहा है. Eggoz अब सिर्फ एक स्टार्टअप नहीं, बल्कि अंडों के प्रति भारत की सोच बदलने वाला ब्रांड बन चुका है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6