YEIDA स्कीम: जेवर एयरपोर्ट के पास चाहिए कॉर्नर-पार्क फेसिंग प्लॉट? 15% ज्यादा रकम रखें तैयार, जानें लोकेशन नियम

जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) प्लॉट स्कीम शुरू की है. योजना के ब्रोशर के मुताबिक आपको प्लॉट की कीमतों के अलावा लोकेशन के लिए अतिरिक्त चार्ज देने होंगे.
YEIDA स्कीम: जेवर एयरपोर्ट के पास चाहिए कॉर्नर-पार्क फेसिंग प्लॉट? 15% ज्यादा रकम रखें तैयार, जानें लोकेशन नियम

YEIDA Plot Scheme (Representative Image: AI Generated)

जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे होम बायर्स के लिए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने सेक्टर-15C, सेक्टर-18 और सेक्टर-24A में 973 प्लॉट्स की योजना शुरू की है. प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन 6 अप्रैल से शुरू हो गया है, जो 6 मई 2026 तक चलेगा. प्लॉट का आवंटन 18 जून 2026 को ड्रॉ के जरिए किया जाएगा. योजना के ब्रोशर के मुताबिक अगर आपको पार्क फेसिंग या ग्रीन बेल्ट की तरफ प्लॉट चाहिए तो आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

5% अतिरिक्त लोकेशन चार्ज

YEIDA के ब्रोशर के मुताबिक अगर आवंटी को ऐसा प्लॉट मिलता है जो पार्के फेसिंग या पिर ग्रीन बेल्ट की तरफ है, उसे प्लॉट के कुल प्रीमियम का 5 फीसदी अतिरिक्त लोकेशन चार्ज (PLC) देना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

15% अधिकतम लोकेशन चार्ज

  • ब्रोशर के मुताबिक कॉर्नर लोकेशन वाले प्लॉट के लिए प्रीमियम का 5 फीसदी अतिरिक्त चार्ज देना होगा.
  • प्लॉट अगर 18 मीटर या फिर उससे ज्यादा चौड़ी सड़क पर तो इसके लिए भी 5 फीसदी का अतिरिक्त लोकेशन चार्ज लागू होगा.
  • सबसे अहम बता किसी भी एक प्लॉट पर अधिकतम लोकेशन चार्ज (PLC) कुल प्रीमियम के 15 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

लोकेशन चार्ज के नियम

लोकेशन का प्रकारलगने वाला अतिरिक्त चार्ज (प्रीमियम का %)
पार्क फेसिंग/ग्रीन बेल्ट5%
कॉर्नर लोकेशन5%
18 मीटर या अधिक चौड़ी सड़क5%
अधिकतम PLC सीमाअधिकतम 15%

PLC Charge Yeida

सोर्स: YEIDA ब्रोशर

36,260 रुपए प्रति वर्ग मीटर कीमत

YEIDA की इस योजना में रेजिडेंशियल प्लॉट की दर 36,260 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है. प्लॉट फ्री होल्ड नहीं हैं और इनका आवंटन 90 साल की लीज पर किया जाएगा.

देना होगा 10% लीज रेंट

  • आवंटी को लीज डीड के एग्जीक्यूशन से पहले एकमुश्त तौर पर प्लॉट की कुल कीमत का 10 फीसदी लीज रेंट के तौर पर चुकाना होगा.
  • आवंटी को लीज डीड की तारीख से तीन साल के अंदर निर्माण का काम पूरा करके ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट लेना होगा.
  • समय पर निर्माण यदि नहीं किया गया तो पहले साल कुल प्रीमियम का 4 फीसद, दूसरे साल 5 फीसदी और तीसरे साल 6 फीसदी एक्सटेंशन चार्ज देना होगा.
  • ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म और जमा करने की फीस 600 रुपए है, जिसका भुगतान ऑनलाइन ही किया जाएगा.

प्लॉट का साइज, कीमत और रजिस्ट्रेशन फीस

प्लॉट का साइज (वर्ग मीटर)कुल प्लॉट्स की संख्याकुल कीमत (रुपये में)रजिस्ट्रेशन अमाउंट (रुपये में)
16247658,74,1205,87,412
183466,35,5806,63,558
184466,71,8406,67,184
20048172,52,0007,25,200
223680,85,9808,08,598
29021,05,15,40010,51,540

Zee Business Live TV यहां पर देखें

भुगतान के जरूरी नियम

योजना के नियमों के मुताबिक आवंटी को अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिनों (2 महीने) के अंदर कुल प्रीमियम का 100 फीसदी (रजिस्ट्रेशन सहित) भुगतान करना होगा. अगर कोई आवदेक ड्रॉ से पहले अपना नाम वापस ले लेता है, तो उसके पूरी रजिस्ट्रेशन फीस बिना ब्याज के वापस कर दी जाएगी. अगर कोई आवेदन अलॉटमेंट लेटर जारी होने से पहले अपना नाम वापस ले लेता है तो उसकी रजिस्ट्रेशन फीस में से 10,000 रुपए काट लिए जाएंगे और बाकी बची रकम बिना ब्याज के लौटा दी जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: YEIDA की प्लॉट स्कीम के तहत आवेदन कब तक किए जा सकते हैं.

जवाब: YEIDA की प्लॉट स्कीम में 6 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

सवाल: प्लॉट का आवंटन कैसे होगा?

जवाब:
प्लॉट का आवंटन ड्रॉ के जरिए होगा.

सवाल: क्या किसी प्लॉट के लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा?

जवाब: हां, कॉर्नर फेसिंग और ग्रीन बेल्ट प्लॉट के लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा.

सवाल: 18 मीटर चौड़ी सड़क पर कितना लोकेशन चार्ज लगेगा?

जवाब:
18 मीटर चौड़ी सड़क पर 5 फीसदी अतिरिक्त लोकेशन चार्ज लगेगा.

सवाल: एक प्लॉट पर अधिकतम कितना लोकेशन चार्ज लगाया जा सकता है?

जवाब:
एक प्लॉट पर अधिकतम लोकेशन चार्ज कुल प्रीमियम का 15% से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6