जेवर एयरपोर्ट के पास बनाना है घर? 58 लाख रुपये में मिलेगी जमीन, YEIDA ने लॉन्च की 973 प्लॉट्स की बंपर स्कीम!

YEIDA Plots Scheme: जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) शानदार मौका लेकर आया है. YEIDA ने 973 प्लॉट्स की बिक्री की स्कीम लेकर आया है.
जेवर एयरपोर्ट के पास बनाना है घर? 58 लाख रुपये में मिलेगी जमीन,  YEIDA ने लॉन्च की 973 प्लॉट्स की बंपर स्कीम!

YEIDA Plots Scheme (Representative Image: AI Generated)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले फेज का उद्घाटन किया था. इस एयरपोर्ट के आने के बाद यमुना एक्स्प्रेसवे एक बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. अब जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाने का शानदार मौका आया है. दरअसल यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर 15C, 18 और 24A में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की योजना लॉन्च की है. इस योजना के तहत कुल 973 प्लॉट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 58.74 लाख रुपए से शुरू है. यह योजना 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है और यह 6 मई 2026 तक चलेगी. सभी प्लॉट्स का आवंटन 18 जून 2026 को मैनुअल ड्रॉ के जरिए होगा.

36,260 रुपए प्रति वर्ग मीटर दर तय

YEIDA की इस स्कीम के तहत 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्ग मीटर के साइज वाले प्लॉट्स बिक्री शामिल हैं. इन भूखंड की आवंटन दर 36,260 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

58,74,120 रुपए से कीमत शुरू

  • 36,260 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सबसे छोटे साइज (162 वर्ग मीटर) के प्लॉट की कीमत 58,74,120 रुपए है.
  • 182 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 65,99,320 रुपए, 184 वर्ग मीटर की कीमत ₹66,71,840 रुपए होगी.
  • 200, 223 और 290 वर्ग मीटर 72.52 लाख रुपये, 80.85 लाख रुपये और 1.05 करोड़ रुपए होंगे.
  • 162 वर्ग मीटर प्लॉट के लिए जनरल कैटेगरी की रजिस्ट्रेशन फीस 5,87,412 रुपए है.
  • 162 वर्ग मीटर प्लॉट के लिए SC/ST वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,93,706 रुपए है.

प्लॉट्स के साइज और कीमत की डीटेल्स

प्लॉट का साइज (वर्ग मीटर)आवंटन दर (₹ प्रति वर्ग मीटर)कुल कीमत (रुपये में)कुल कीमत (लगभग / लाख-करोड़ में)
162₹36,260₹58,74,12058.74 लाख रुपये
183₹36,260₹66,35,58066.35 लाख रुपये
184₹36,260₹66,71,84066.71 लाख रुपये
200₹36,260₹72,52,00072.52 लाख रुपये
223₹36,260₹80,85,98080.85 लाख रुपये
290₹36,260₹1,05,15,4001.05 करोड़ रुपये

प्लॉट पार्क फेसिंग, ग्रीन बेल्ट, कॉर्नर पर 5% अतिरिक्त चार्ज

स्कीम के ब्रोशर के मुताबिक यदि प्लॉट पार्क फेसिंग, ग्रीन बेल्ट या कॉर्नर का है तो 5 फीसदी अतिरिक्त लोकेशन चार्ज लगेगा है. वहीं, 18 मीटर या उससे चौड़ी सड़क होने पर भी 5 फीसदी अतिरिक्त चार्ज लगेगा.

अधिकतम लोकेशन चार्ज 15%

  • नियमों के मुताबिक एक प्लॉट के लिए अधिकतम लोकेशन चार्ज 15 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
  • स्कीम के तहत सभी पेमेंट ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए पेमेंट गेटवे द्वारा किए जा सकेंगे.
  • स्कीम में कोई भी ऑफलाइन मोड से पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा.
  • अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तारीख से दो महीने (60 दिनों) के अंदर कुल प्रीमियम का 100 फीसदी (रजिस्ट्रेशन फीस समेत) भुगतान करना होगा.

YEIDA प्लॉट स्कीम के तहत प्लॉट्स की रजिस्ट्रेशन फीस

प्लॉट का साइज (वर्ग मीटर)कुल प्लॉट्सरजिस्ट्रेशन राशि (SC/ST)रजिस्ट्रेशन राशि (अन्य/General)
1624762,93,7065,87,412
18343,31,7796,63,558
18443,33,5926,67,184
2004813,62,6007,25,200
22364,04,2998,08,598
29025,25,77010,51,540

Zee Business Live TV यहां पर देखें

योजना के अहम नियम और शर्तें

YEIDA के नियमों के मुताबिक आवेदक की उम्र स्कीम जारी होने की तारीख तक 18 साल पूरी होनी चाहिए. अथॉरिटी एक परिवार, जिसमें पति, पत्नी और बच्चे शामिल हैं, को केवल एक ही प्लॉट आवंटित करेगी. वहीं, यदि किसी के पास पहले से ही YEIDA का कोई प्लॉट है तो वह इस स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए अयोग्य होंगे. आपको बता दें कि यह फ्री होल्ड प्रॉपर्टी नहीं है. सभी आवंटियों को प्लॉट 90 साल की लीज पर दिया जाएगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: YEIDA की नई रेजिडेंशियल प्लॉट्स स्कीम के तहत कहां पर भूखंड उपलब्ध हैं?

जवाब: YEIDA की नई स्कीम के तहत जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर 15C, 18 और 24A प्लॉट्स बिक्री के लिए उपलब्ध है.

सवाल: YEIDA की स्कीम के तहत इन प्लॉट्स की कीमत क्या है?

जवाब:
स्कीम के तहत प्लॉट्स की कीमत 36,260 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर पर तय की है.

सवाल: YEIDA की स्कीम में प्लॉट्स का आवंटन कैसे होगा?

जवाब:
YEIDA की स्कीम के तहत प्लॉट्स का आवंटन मैन्युअल ड्रॉ के जरिए होगा.

सवाल: स्कीम के तहत सफल प्लॉट आवंटन पर पेमेंट के नियम क्या हैं?

जवाब:
अलॉटमेंट लेटर जारी होने के दो महीने के अंदर कुल प्रीमियम का 100 फीसदी भुगतान करना होग.

सवाल: ड्रॉ में यदि मेरा नाम नहीं आया है तो रजिस्ट्रेशन फीस का क्या होगा?

जवाब:
अगर जमा की अवधि ड्रॉ की तारीख से एक साल से कम है, तो रजिस्ट्रेश का पैसा बिना किसी ब्याज के पैसा वापस कर दिया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6